नई दिल्ली। साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस फोन में 6,800 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी की एक ताजा रिपोर्ट में इसकी बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, फोन की लीथियम-आयन बैटरी चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आई है। फोन की बैटरी 15डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करेगी। बता दें कि नया स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी एम40 का अपग्रेड मॉडल होगा, जिसमें 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम41 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फ्लेक्सिबल ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जो फुल एचडी+ रेजॉलूशन (1,080 x 2,340 पिक्सल) वाला होगा।
कंपनी ने गैलेक्सी एम40 को 6.3 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ उतारा था। फोन में 6 जीबी तक की रैम और एक्सीनाेस 9630 प्रोसेसर मिल सकता है। पिछले मॉडल में सैमसंग ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया था। बता दें कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एम40 स्मार्टफोन में 32एमपी + 5 एमपी + 8एमपी का रियर कैमरा और 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया था। कंपनी ने इसे जून 2019 में लॉन्च किया था। ऐमजॉन पर इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये है। माना जा रहा है कि नए फोन को भी इसी कीमत पर लाया जा सकता है।कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रियर कैमरा में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फोन ऐंडॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
-ला रही 6,800 एमएएच बैटरी वाला फोननई दिल्ली। साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस फोन में 6,800…
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला किया है। ये व्यापार हीरो…
-फोन में 6000 एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही नया गैलेक्सी एम31एस स्मार्ट फोन लाने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 5,830 एमएएच (करीब…
-चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहेगुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज…
नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा…
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्टनई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग…