Select Date:

हीरो साइ‎किल्स ने भी चीन के साथ 900 करोड़ का व्यापार रद्द ‎‎किया

Updated on 05-07-2020 11:35 PM
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला ‎किया है। ये व्यापार हीरो ने चीनी कंपनियों के साथ किया था। इससे पहले हीरो साइकिल ने कोरोना से निपटने के लिए सरकार को 100 करोड़ रुपये भी दान में दिए थे। चीन का बायकॉट करने के लिए भी हीरो साइकिल ने एक अहम फैसला लेते हुए आने वाले 3 महीने में चीन के साथ 900 करोड़ का व्यापार करना था, वह अब रद्द कर दिया गया है। लुधियाना में काफी तादाद में साइकिल के पुर्जे बनाने वाली कई छोटी कंपनियां हैं, जिनकी मदद के लिए अब हीरो साइकिल आगे आई है। छोटी कंपनियों को हीरो साइकिल अपने में मर्ज करने का ऑफर दे रही हैं। हीरो साइकिल के एमडी और डायरेक्टर पंकज मुंजाल ने बताया कि चीन का बायकॉट करने के लिए यह फैसला लिया है। अब कंपनी ने चीन के साथ सभी तरह के व्यापार को बंद कर दिया है। विश्व में दूसरे देशों के बीच कंपनी की तरफ से अब भविष्य तलाशा जा रहा है जिसमें जर्मनी अहम है। मुंजाल ने कहा कि हीरो साइकिल अब जर्मनी में अपना प्लांट लगाने जा रही हहि। इस प्लांट से पूरे यूरोप में हीरो की साइकिल सप्लाई की जाएंगी। पंकज मुंजाल ने यह भी बताया कि बीते दिनों साइकिल की डिमांड बढ़ी है और हीरो साइकिल की तरफ से अपनी कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है। हालांकि इस दौरान छोटी कंपनियों का बहुत नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए हीरो साइकिल तैयार है। लुधियाना में बनने वाली साइकिल वैली के साथ हीरो साइकिल ग्लोबल लीडर बन जाएगा इससे चीन के समान का बायकॉट आसानी के साथ किया जा सकता है क्योंकि अगर भारत में कंप्यूटर बन सकते हैं, तो साइकिल क्यों नहीं। सरकार उनके साथ है और भारत में हर तरह की साइकिल का निर्माण संभव है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2020
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
 11 July 2020
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
 08 July 2020
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
 07 July 2020
-ला रही 6,800 एमएएच बैटरी वाला फोननई दिल्ली। साउथ को‎रिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस  फोन में 6,800…
 05 July 2020
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला ‎किया है। ये व्यापार हीरो…
 04 July 2020
-फोन में 6000 एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे नई दिल्ली।  स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही नया गैलेक्सी एम31एस स्मार्ट फोन लाने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 5,830 एमएएच (करीब…
 03 July 2020
-चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहेगुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज…
 02 July 2020
नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा…
 01 July 2020
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्टनई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग…
Advt.