गुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते लोग अब चाइनीज मोबाइल नहीं खरीद रहे। वे इंडियन या दूसरे देशों के बैंड प्रिफर कर रहे हैं। शहर में अधिकांश दुकानदार मोबाइल एसेसरीज व पार्ट्स दिल्ली से खरीदते हैं। काफी दुकानदार स्टॉकिस्ट को फोन पर ऑर्डर कर माल मंगवाते हैं। दुकानदारों की मानें तो चीन से आने वाले पार्ट्स नहीं आ पा रहे हैं, जिसकी वजह से इनकी शॉर्टेज बनी हुई है। दिल्ली में जिन दुकानदारों के पास इनके पार्ट्स बचे हैं, वे इन्हें ज्यादा दामों में बेच रहे हैं।
मेमोरी कार्ड पर 100 रुपये, बैटरी पर 50 से 150 रुपये, स्पीकर पर 100 से 200 रुपये करीब बढ़ गए हैं। चीन के सामान के बहिष्कार की अपील का अब आम लोगों पर भी असर होता नजर आ रहा है। अब ग्राहकों ने सामान खरीदने से पहले ये पूछना शुरू कर दिया है कि कहीं ये चाइनीज सामान तो नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि वे खुद अब चीनी सामान के बजाय, भारत में बना सामाना बेचना चाहेंगे, लेकिन पुराना स्टॉक तो उन्हें बेचना ही होगा। मोबाइल रिपेयर दुकानदार चला रहे कपिल गुप्ता ने बताया कि रिपेयिंग का सामान 2 से 3 गुना महंगा हो गया है। पहले जो फोल्डर 800 रुपये में आता था वह 1500 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह चार्जिंग पत्ते के दाम 100 रुपये से बढ़कर 250 तक हो गए हैं। जो होलसेल में माल सप्लाई कर रहे हैं, उन्होंने डिमांड बढ़ने पर दाम बढ़ा दिए हैं। मोबाइल के काफी पार्ट्स ऐसे हैं, जो आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं। मोबाइल खरीदने वाले ग्राहक इंडियन ब्रैंड व चाइना को छोड़ कर दूसरे देशों के मोबाइल खरीदना पसंद कर रहे हैं।
मोबाइल दुकानदारों की मानें तो चाइनीज मोबाइल की मांग करीब 40 से 50 फीसदी कम हो गई है। जिन दुकानों पर चाइनीज मोबाइल हैं, वो बेचने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के सदर बाजार, ओल्ड दिल्ली रोड, डूंडाहेडा, साइबर हब, सिकंदरपुर, डीएलएफ व अन्य एरिया में मोबाइल व एसेसरीज की हजारों दुकानें हैं। हालांकि ऑनलाइन बाजार में चाइनीज मोबाइल बिक रहे हैं। इससे हमारे देश को नुकसान ही है क्योंकि ऑनलाइन खरीद से सारा पैसा ऑनलाइन कंपनियों व चाइनीज कंपनियों को ही जाता है।डॉकखाना चौक पर मोबाइल शॉप चला रहे विशंभर ने बताया कि ग्राहक चाइनीज मोबाइल को ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। सैमसंग के साथ लावा, मोटो, टेक्नो आदि मोबाइल की बिक्री में तेजी आई है।
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
-ला रही 6,800 एमएएच बैटरी वाला फोननई दिल्ली। साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस फोन में 6,800…
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला किया है। ये व्यापार हीरो…
-फोन में 6000 एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही नया गैलेक्सी एम31एस स्मार्ट फोन लाने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 5,830 एमएएच (करीब…
-चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहेगुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज…
नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा…
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्टनई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग…