नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा डब्ल्यूआर-वी की बुकिंग शुरू है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप से इस बुक कर सकते हैं। नई तकनीक वाली होंडा डब्ल्यूआर-वी फ्रेश स्टाइलिंग, अपडेटेड इंटीरियर और अपग्रेडेड इंजन के साथ बाजार में उतारी जाएगी। स्टाइलिंग में होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट में मल्टीपल हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ नई बोल्ड फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और फॉक्स स्किड प्लेट दिए गए हैं। होंडा डब्ल्यूआर-वी में इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स और पोजिशन लैम्प के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प मिलेगा। पीछे की तरफ एसयूवी में अडवांस्ड सी-शेप एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प दिए गए हैं।
होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपॉर्ट के साथ रिवाइज्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। पुराने मॉडल में इंफोटेनमेंट यूनिट नेविगेशन, वॉयस कमांड और मिररलिंक कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध था। इसके अलावा अपडेटेड मॉडल में नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी। डब्ल्यूआर-वी कई हाई-एंड फीचर्स से लैस होगी। इनमें वन-टच इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डीजल वर्जन में क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक अजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, रिवर्स कैमरा और की-लेस एंट्री एंड गो जैसे फीचर शामिल हैं। हालांकि, ये फीचर्स टॉप-एंड वेरियंट वीएक्स में मिलेगा। नई डब्ल्यूआर-वी बीएस6 कम्प्लायंट पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आएगी। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। पेट्रोल इंजन 89 वीएचपी की पावर और 110एनएम टॉर्क, जबकि डीजल इंजन 99 वीएचपी की पावर और 200एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा।
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
-ला रही 6,800 एमएएच बैटरी वाला फोननई दिल्ली। साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस फोन में 6,800…
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला किया है। ये व्यापार हीरो…
-फोन में 6000 एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही नया गैलेक्सी एम31एस स्मार्ट फोन लाने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 5,830 एमएएच (करीब…
-चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहेगुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज…
नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा…
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्टनई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग…