Select Date:

होंडा सिविक का डीजल मॉडल दो वेरियंट में पेश

Updated on 13-07-2020 12:03 AM
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा 
नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया। बीएस6 होंडा सिविक डीजल मॉडल दो वेरियंट (वीएक्स और झेडएक्स) में बाजार में उतारा गया है। दोनों वेरियंट कीमत क्रमश: 20.75 लाख और 22.35 लाख रुपये है। वहीं, होंडा सिविक का बीएस6 पेट्रोल मॉडल मार्च 2019 से ही मार्केट में उपलब्ध है। होंडा सिविक के बीएस6 डीजल मॉडल में 1.6-लीटर, टर्बो-डीजल इंजन है। यह 4,000आरपीएम पर 118 बीएचपी की पावर और 2,000आरपीएम पर 300 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं है। होंडा का दावा है कि बीएस6 डीजल इंजन वाली सिविक का माइलेज 23.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 डीजल इंजन का माइलेज कम हो गया है। 
बीएस4 डीजल इंजन वाली सिविक का माइलेज 26.8 किलोमीटर प्रति लीटर था। माइलेज के ये आंकड़े एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के अनुसार हैं। अपग्रेडेड इंजन के अलावा कंपनी ने होंडा सिविक डीजल मॉडल के वीएक्स वेरियंट में भी कर्टन एयरबैग्स दे दिए हैं। इसका मतलब अब सिविक के डीजल मॉडल में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। बीएस6 डीजल इंजन के अलावा होंडा सिविक में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया गया है।इसमें ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश स्टार्ट सिस्टम के साथ स्मार्ट एंट्री, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-तरह से पावर अजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और मल्टी-एंगल रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए डीजल मॉडल में 6 एयरबैग्स के अलावा, वीइकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल लॉन्च असिस्ट, होंडा लेन वॉच, एबीएस, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। होंडा की यह शानदार सिडैन शार्प लुक और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर के साथ आती है। इसमें क्रोम फ्रंट ग्रिल, सिग्नेचर एलईडी हेडलैम्प, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और यूनीक स्टाइल वाली सी-शेप एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। सिविक कई हाई-एंड फीचर्स के साथ आती है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2020
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
 11 July 2020
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
 08 July 2020
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
 07 July 2020
-ला रही 6,800 एमएएच बैटरी वाला फोननई दिल्ली। साउथ को‎रिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस  फोन में 6,800…
 05 July 2020
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला ‎किया है। ये व्यापार हीरो…
 04 July 2020
-फोन में 6000 एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे नई दिल्ली।  स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही नया गैलेक्सी एम31एस स्मार्ट फोन लाने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 5,830 एमएएच (करीब…
 03 July 2020
-चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहेगुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज…
 02 July 2020
नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा…
 01 July 2020
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्टनई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग…
Advt.