Select Date:

रेनो ने उतारा क्विड का आरएक्सएल मॉडल, कीमत 4.16 लाख रुपए से शुरू

Updated on 08-07-2020 09:11 PM
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के नए आरएक्सएल मॉडल को कार बाजार में उतार दिया है। कार निर्माता ने यह भी घोषणा की कि क्विड की देश में 3.5 लाख यूनिट बिक्री हो चुकी है। रेनो इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नया क्विड आरएक्सएल दो वेरिएंट्स, एमटी और एएमटी में आएंगे, जिनकी कीमत क्रमशः 4.16 लाख रुपए और 4.48 लाख रुपए है।
रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, रेनो क्विड का वैश्विक लॉन्च भारत में हुआ था और ग्रुप रेनो की महत्वाकांक्षाओं में इस देश की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया। भारत में हमारी प्रगति में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 3.5 लाख से अधिक क्विड परिवारों के साथ, हम इस विश्वास के लिए अभिभूत और आभारी हैं कि हमारे ग्राहकों ने ब्रांड रेनो में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। यह मॉडल हमारे लिए गेम चेंजर बना रहा है। रेनो का दावा है कि क्विड कार के 98 प्रतिशत लोकलाइजेशन के कारण कार की लागत कम आती है। रेनो अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश कर रही है। जिनमें बाई नाऊ पे लेटर योजना भी शामिल है, जिसके तहत ग्राहक रेनो की कोई भी कार आज ही खरीद सकते हैं और खरीदने के तीन महीने बाद से वे अपनी ईएमआई का भुगतान शुरू कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ डीलरशिप, रेनॉल्ट इंडिया की वेबसाइट या माय रेनॉल्ट ऐप पर लिया जा सकता है। कंपनी की तरफ से दी जा रही अन्य योजनाओं में 8.25 फीसदी की विशेष दर पर नकद छूट, एक्सचेंज ऑफ़र और लोन की सुविधाएं शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2020
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
 11 July 2020
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
 08 July 2020
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
 07 July 2020
-ला रही 6,800 एमएएच बैटरी वाला फोननई दिल्ली। साउथ को‎रिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस  फोन में 6,800…
 05 July 2020
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला ‎किया है। ये व्यापार हीरो…
 04 July 2020
-फोन में 6000 एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे नई दिल्ली।  स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही नया गैलेक्सी एम31एस स्मार्ट फोन लाने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 5,830 एमएएच (करीब…
 03 July 2020
-चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहेगुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज…
 02 July 2020
नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा…
 01 July 2020
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्टनई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग…
Advt.