Select Date:

जुलाई में आएगी नई एसयूवी हेक्टर प्लस

Updated on 01-07-2020 08:28 PM
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्ट
नई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हेक्टर प्लस को फरवरी की शुरुआत में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। हेक्टर प्लस को डीलरशिप स्टॉकयार्ड पर देखा जा चुका है, जिससे साफ है कि कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इस एसयूवी को डिस्पैच करना भी शुरू कर दिया है। एमजी हेक्टर प्लस कंपनी की हेक्टर एसयूवी वाले प्लैटफॉर्म पर आधारित है। हालांकि, हेक्टर के मुकाबले इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो ज्यादातर एसयूवी के फ्रंट में देखने को मिलते हैं। कंपनी ने ग्रिल के चारों ओर क्रोम बॉर्डर को ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल के साथ बदल दिया है। हेक्टर प्लस नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और नए हेडलैम्प के साथ आएगी। इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के रियर टेललैम्प और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स समेत अन्य बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
हेक्टर प्लस में नई टैन फॉक्स लेदर अपहोस्ट्री, बेज हेडलाइनर और रिवाइज्ड डैशबोर्ड मिलेंगे। इसमें तीन लाइन में सीट्स होंगी। दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स मिलेंगी। यह एसयूवी 6 सीटर और 7 सीटर वर्जन में उपलब्ध होगी। इसमें तीसरी लाइन के पैसेंजर्स के लिए एयर वेंट्स, रियर एसी वेंट्स और सभी पैसेंजर्स के लिए अजस्टेबल हेडरेस्ट मिलेंगे। पेट्रोल मॉडल में ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन होगा। हेक्टर प्लस एसयूवी एमजी मोटर की भारत में तीसरी कार होगी। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में यह 5-सीट वाली हेक्टर एसयूवी से ऊपर रहेगी। इसकी कीमत हेक्टर से कुछ ज्यादा होगी। 5-सीट वाली हेक्टर की कीमत 12.74 लाख से 17.73 लाख रुपये के बीच है। हेक्टर प्लस के सभी फीचर्स 5-सीटर हेक्टर एसयूवी वाले ही रहने की उम्मीद है। इनमें कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी और 10.4-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम समेत अन्य शामिल हैं। हेक्टर प्लस के इंजन हेक्टर एसयूवी से लिए जाएंगे। इनमें 2.0-लीटर डीजल, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स सभी इंजन के साथ स्टैंडर्ड मिलेगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2020
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
 11 July 2020
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
 08 July 2020
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
 07 July 2020
-ला रही 6,800 एमएएच बैटरी वाला फोननई दिल्ली। साउथ को‎रिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम41 पर काम कर रही है। इस  फोन में 6,800…
 05 July 2020
नई दिल्ली। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी 900 करोड़ रुपए का व्यापार रद्द करने का फैसला ‎किया है। ये व्यापार हीरो…
 04 July 2020
-फोन में 6000 एमएएच बैटरी और 64एमपी कैमरे नई दिल्ली।  स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही नया गैलेक्सी एम31एस स्मार्ट फोन लाने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 5,830 एमएएच (करीब…
 03 July 2020
-चाइनीज मोबाइलों के पार्ट्स अब नहीं आ रहेगुड़गांव । चाइनीज मोबाइल फोन में अगर अब खराबी आ जाए तो उसे ठीक करवाने दोगुनी कीमत चुकानी होगी। देश में अब चाइनीज…
 02 July 2020
नई दिल्ली । होंडा कार इंडिया अपनी बहुप्रतीक्षित क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट को 2 जुलाई को लांच करेगा। कंपनी ने टीजर जारी कर ऑफिशल जानकारी दी है। 2020 होंडा…
 01 July 2020
-वेबसाइट पर लॉन्च से पहले हुई लिस्टनई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया जुलाई में अपनी नई एसयूवी हेक्टर प्लस ला रही है। इस नई एसयूवी को लॉन्चिंग…
Advt.