Select Date:

रेकॉर्ड पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लेकिन इन तीन देशों का खजाना है हमसे बड़ा

Updated on 05-10-2024 12:08 PM
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 12.6 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई थी। वीकली ग्रोथ के हिसाब से देखें तो यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक की पांचवीं बड़ी बढ़ोतरी है। शुक्रवार को आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 704.8 अरब डॉलर होने का अनुमान है। चीन, जापान और स्विटजरलैंड के बाद भारत इस मुकाम पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। चीन का विदेशी मुद्रा भंडार तो भारत से करीब पांच गुना है।

अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन फॉरेक्स रिजर्व के मामले में दूर-दूर तक कोई चीन के आसपास नहीं है। साल की पहली तिमाही में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 3500 अरब डॉलर था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापान है। उसका फॉरेक्स रिजर्व करीब 1,300 अरब डॉलर है। यूरोप का छोटा सा देश स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस देश के पास करीब 900 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। गोल्ड रिजर्व के मामले में अमेरिका सबसे आगे है। अमेरिका के सरकारी खजाने में करीब 8,133 टन सोना जमा है।

दास के कार्यकाल में रेकॉर्ड उछाल


भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक उछाल अगस्त 2021 में आई थी। तब यह 16.6 अरब डॉलर बढ़ा था। मार्च 2024 से विदेशी मुद्रा भंडार में 58.4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है जबकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 117.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल में भारत के विदेशी भंडार में अब तक की सबसे तेज मासिक वृद्धि हुई है। 70 महीनों की अवधि में यह $4.2 अरब प्रति माह रही। उनके कार्यभार संभालने के बाद से इसमें $298 अरब की तेजी आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
नई दिल्ली: ब्रोकरेज कंपनी जेरोधा (Zerodha) के फाउंडर्स निखिल कामथ और नितिन कामथ ने अपनी मां रेवती कामथ को एक शानदार मर्सिडीज कार गिफ्ट में देकर सबको चौंका दिया। यह एक…
 17 March 2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के जाने-माने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन को इंटरव्यू दिया है। तीन घंटे से भी अधिक समय के इस इंटरव्यू में मोदी ने सभी विषयों पर…
 17 March 2025
नई दिल्ली: प्रीमियम सेगमेंट की पहली स्कीम में फ्लैट्स खरीदने वालों के लिए आज से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनल हाउसिंग स्कीम-2025 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स लेने के…
 17 March 2025
नई दिल्ली: शुक्रवार को होली के कारण भारतीय बाजार बंद रहे। इससे निवेशकों को सोमवार को कारोबार शुरू होने से पहले एक लंबा वीकेंड मिल गया। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी…
 17 March 2025
नई दिल्ली: शेयर मार्केट की गिरावट से काफी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं। वहीं कई ऐसे शेयर भी हैं जिन्होंने पिछले एक महीने में ही निवेशकों को बड़ा नुकसान…
 17 March 2025
नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी तेज दौड़ती है। लेकिन अब इसकी स्पीड पर सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि यह ट्रेन उस स्पीड से नहीं चल…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
Advt.