ईयू भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। 2023 में दोनों के बीच 124 अरब यूरो का व्यापार हुआ। यह भारत के कुल व्यापार का 12.2% है। ईयू और भारत के बीच सेवाओं का व्यापार 2023 में लगभग 60 अरब यूरो तक पहुंच गया, जो 2020 के स्तर से लगभग दोगुना है। इसमें एक तिहाई डिजिटल सेवाएं थीं। पिछले एक दशक में भारत और ईयू के बीच व्यापार लगभग 90% बढ़ा है। लेकिन, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कई सालों से अटकी हुई थी। इसकी मुख्य वजह दोनों देशों के बीच, खासकर कृषि, ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल सेक्टर को लेकर मतभेद थे।