Select Date:

क्या चीन फिर बिगाड़ेगा भारत का खेल? ड्रैगन की नई चाल को जानिए

Updated on 28-09-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: जब भी बात सस्ते प्रोडक्ट की आती है, चीन का नाम सबसे पहले आता है। चीन ने सस्ते प्रोडक्ट बनाकर उन्हें भारत समेत दुनियाभर में फैला दिया है। इससे दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। इनमें अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी शामिल है। अब चीन फिर से एक नई चाल चलने की तैयारी में है।

इस समय दुनियाभर में सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमीकंडक्टर आदि की डिमांड है। भारत में रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की भी तैयारी है। ऐसे में चीन फिर से भारत समेत दूसरे देशों के लिए खतरा बन सकता है।

क्या है चीन शॉक 2.0?

चीन अपने सस्ते प्रोडक्ट दुनिया के बाजार में लाता है। इससे उस देश की न केवल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि व्यापार पर भी असर पड़ता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि चीन द्वारा दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को झटका देना। यही चीन शॉक है।

साल 2000 में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) में शामिल होने बाद से चीन ने दुनियाभर में अपने सस्ते प्रोडक्ट का कब्जा जमाना शुरू किया था। इससे दुनियाभर की अर्थव्यवस्था हिल गई। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग में भारत समेत दूसरे देशों में नौकरियां खत्म होने लगीं। इसे चीन शॉक 1.0 कहा जाता है।

अब चीन सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमीकंडक्टर आदि में अपना प्रभाव दूसरे देशों में बढ़ाना चाहता है। चीन ने भारत समेत कई देशों में इन प्रोडक्ट की खपत बढ़ा भी दी है। अगर खपत और बढ़ती है तो चीन भारत समेत दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को फिर से हिला देगा। इसे चीन शॉक 2.0 कहा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.