Select Date:

कौन बनेगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी? कुछ देर में हो सकती है घोषणा

Updated on 11-10-2024 11:54 AM
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट्स में उनकी जगह चेयरमैन कौन बनेगा, इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा। टाटा ट्रस्ट की एक बैठक हो रही है जिसमें रतन टाटा के उत्तराधिकारी का फैसला किया जाएगा। इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन बनाया जा सकता है। नोएल पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। इसकी संयुक्त रूप से टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पारसी समुदाय में टाटा उपनाम वाले किसी व्यक्ति को उत्तराधिकारी बनाने के लिए सहमति बनी थी और नोएल के नाम पर सभी सहमत थे। वर्तमान में टाटा ट्रस्ट्स के दो प्रमुख लोग हैं। इनमें टीवीएस के वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह शामिल हैं। ये दोनों साल 2018 से ही वाइस चेयरमैन के पद पर हैं। नोएल के काम करने की शैली रतन टाटा से अलग मानी जाती है। उन्हें सुर्खियों से दूर रहकर काम करना पसंद है।

रतन टाटा ने क्या कहा था

रतन टाटा एक साथ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस का पद संभालने वाले आखिरी शख्स थे। 2022 में टाटा संस बोर्ड ने सर्वसम्मति से अपने आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में संशोधन किया था। इसके मुताबिक एक ही व्यक्ति इन दो पदों पर नहीं रह सकता है। साइरस मिस्त्री के साथ कानूनी विवाद के दौरान रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था, 'मैं इन ट्रस्टों का अभी अध्यक्ष हूं, भविष्य में यह कोई और हो सकता है। जरूरी नहीं कि उसका सरनेम 'टाटा' हो। एक व्यक्ति का जीवन सीमित है जबकि ये संगठन चलते रहेंगे।'

नोएल 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील तथा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस-चेयरमैन हैं। वह 11 से अधिक वर्षों तक ट्रेंट के एमडी के रूप में कार्य किया। आज यह 2.8 लाख करोड़ रुपये की कंपनी है। वह अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक एमडी के रूप में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड से जुड़े रहे। इस दौरान कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ डॉलर के 3 अरब डॉलर हो गया।

नोएल का परिवार


नोएल ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम किया है। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए और हाल ही में स्टार बाजार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा ग्रुप की कंपनियों में शामिल हैं। 39 वर्षीय लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का प्रभार दिया गया। वहीं 36 साल की माया टाटा की एनालिटिक्स और तकनीक में दिलचस्पी है। वह टाटा डिजिटल में काम करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.