Select Date:

कितनी है बुक माय शो के सीईओ आशीष हेमराजानी की नेटवर्थ? 2500 रुपये का टिकट एक लाख में बेचने का है आरोप

Updated on 28-09-2024 01:26 PM
नई दिल्ली: बुक माय शो (BookMyShow) के सीईओ और को-फाउंडर आशीष हेमराजानी (Ashish Hemrajani) को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। बुक माय शो ऑनलाइन टिकट बेचने का प्लेटफॉर्म है। आशीष को यह समन टिकटों की कालाबाजारी करने के आरोप में जारी हुआ है। आशीष पर आरोप है कि उन्होंने अगले साल होने वाला 'कोल्डप्ले कॉन्सर्ट' के टिकट महंगे दाम पर बेचे हैं। आशीष अरबों रुपये के मालिक हैं।

क्या है कालाबाजारी का मामला?

अगले साल जनवरी में कोल्डप्ले बैंड मुंबई में परफॉर्म करेगा। इसके लिए बुक माय शो पर टिकट की बिक्री की गई थी। वकील अमित व्यास ने इस कॉन्सर्ट के लिए बुक माय शो पर कालाबाजारी का आरोप लगाया है। इस मामले में अमित ने गुरुवार को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई थी। टिकटों को 30 से 50 फीसदी ज्यादा कीमत पर बेचा गया है। इन पर यह भी आरोप है कि 2500 रुपये का टिकट एक लाख रुपये तक बेचा गया है।

पेड़ के नीचे आया आइडिया

आशीष को बुक माय शो का आइडिया एक पेड़ के नीचे आया था। दरअसल, दो साल तक जॉब करने के बाद वह छुट्टियां मनाने दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां वह खाली समय में पेड़ के नीचे बैठ रेडियो पर एक प्रोग्राम सुन रहे थे। उस प्रोग्राम में उन्होंने रग्बी गेम की टिकट के बारे में विज्ञापन सुना। यहां उन्हें आइडिया आया कि क्यों न ऐसा ही कुछ फिल्मों की टिकट के लिए भी किया जाए। भारत लौटने से पहले तक उनका पूरा प्लान तैयार था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.