Select Date:

गांव के इस बुजुर्ग के पास 100 करोड़ के शेयर होने का दावा, बताया किन शेयरों से कमाई

Updated on 29-09-2024 01:05 PM
नई दिल्‍ली: गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो इन दिनों खूब शेयर हो रहा है। वीडियो में ये बुजुर्ग अपने पास 100 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा के शेयर होने का दावा करते हैं। उनका जीवन बहुत सादगी भरा दिखता है। वीडियो में वह अपनी मातृभाषा में बात कर रहे हैं। वह बताते हैं उनके पास एलएंडटी के साथ अल्‍ट्राटेक सीमेंट और कर्नाटक बैंक के भी काफी शेयर हैं।

इंटरनेट पर लोग दादा जी की सादगी देखकर हैरान हैं। कई लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने बताए गए आंकड़ों पर सवाल भी उठाया है।

वीड‍ियो में क्‍या कहते हुए द‍िखते हैं


वीडियो में ये बुजुर्ग कहते हुए दिखते हैं कि उनके पास 80 करोड़ रुपये के एलएंडटी के शेयर हैं। 21 करोड़ रुपये के अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हैं। 1 करोड़ रुपये के कर्नाटक बैंक के शेयर हैं। फिर भी वह बहुत ही सादगी से जीवन जी रहे हैं। वीडियो में दादा जी यह भी बताते हैं कि उन्‍हें हर साल शेयरों से करीब 6 लाख रुपये का डिविडेंड मिलता है। सालों पहले उन्‍होंने ये शेयर खरीदे थे।

आज क‍िस भाव पर हैं ये शेयर?


लार्सन एंड टूब्रो यानी एल एंड टी का शेयर शुक्रवार को 3705.80 रुपये पर बंद हुआ था। इसका 52 हफ्तों का ऊंचा स्‍तर 3,948.60 रुपये है। इस दौरान शेयर ने 2,856.85 रुपये का निचला स्‍तर छुआ।

अल्‍ट्राटेक सीमेंट का मौजूदा शेयर भाव 11952.85 रुपये है। इसका 52 हफ्तों का ऊंचा स्‍तर 12,138.25 रुपये है। इस दौरान शेयर ने 8,050.00 रुपये का निचला स्‍तर छुआ।

कर्नाटक बैंक का वर्तमान शेयर मूल्‍य 235.20 रुपये है। इसका 52 हफ्तों का ऊंचा स्‍तर 286.35 रुपये है। इस दौरान शेयर ने 192.25 रुपये का निचला स्‍तर छुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.