Select Date:

9% गिर गया गौतम अडानी का यह शेयर, एक दिन पहले ग्रुप ने की थी 54,381 करोड़ की कमाई

Updated on 07-11-2024 04:04 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में गुरुवार को 9% से अधिक गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 973 रुपये तक गिरा। ग्लोबल इंडेक्स सर्विसेज प्रोवाइडर एमएससीआई ने इस स्टॉक को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल नहीं किया। उसने अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के मद्देनजर सेबी के कारण बताओ नोटिस का हवाला देते हुए अडानी एनर्जी के स्टॉक को शामिल नहीं किया। बाजार को उम्मीद थी कि अडानी एनर्जी का स्टॉक ग्लोबल इंडेक्स में शामिल हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस इंडेक्स में भारत के पांच स्टॉक वोल्टास, बीएसई, कल्याण ज्वैलर्स, ओबेरॉय रियल्टी और एल्केम लैब्स को शामिल किया गया है।

एमएससीआई ने कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध खुलासे के अनुसार अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को कुछ संस्थाओं की शेयरहोल्डिंग के संभावित गलत वर्गीकरण के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उसने कहा कि कंपनी के फ्री फ्लोट के बारे में अनिश्चितता के मद्देनजर वह नवंबर रिव्यू में इसे अपने इंडेक्स में शामिल नहीं कर रहा है। एमएससीआई ने कहा कि वह अडानी ग्रुप और फ्री फ्लोट से संबंधित प्रतिभूतियों पर लगातार नजर रख रहा है और उचित होने पर आगे भी सूचना जारी करेगा।

वेटेज में कमी


अडानी एनर्जी ने पिछले महीने की शुरुआत में एक्सचेंजों को बताया था कि उसे सेबी से एक कारण बताओ नोटिस मिला है। इसमें कंपनी पर कुछ संस्थाओं की शेयरहोल्डिंग को गलत तरीके से सार्वजनिक शेयरधारिता के रूप में वर्गीकृत करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, MSCI ने ग्रुप की दो अन्य कंपनियों अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पावर में फ्लोट को भी कम कर दिया है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 3% की गिरावट आई है। नुवामा का अनुमान है कि वेटेज में कमी से पैसिव फंड्स से लगभग 173 मिलियन डॉलर की निकासी होगी।

इसी तरह, अडानी पावर के शेयरों में भी 1% से अधिक की गिरावट आई। नुवामा को इस काउंटर से लगभग 111 मिलियन डॉलर की निकासी की आशंका है। इस बीच, एमएससीआई ने एचडीएफसी बैंक का वेटेज बढ़ा दिया है। इससे इस स्टॉक में लगभग 1.9 अरब डॉलर की इन्फ्लो का अनुमान है। इससे पहले बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई थी और उसका मार्केट कैप 54,381 करोड़ रुपये बढ़ गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
 13 March 2025
नई दिल्ली: सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के शेयर में गुरुवार सुबह तूफानी तेजी आई। सरकारी की ओर से दी गई जानकारी के बदौलत इस कंपनी का शेयर मार्केट खुलते ही 15…
 13 March 2025
नई दिल्ली: ओयो के संस्थापक और CEO रितेश अग्रवाल को भारत में धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) का भविष्य बहुत उज्जवल दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 3-4…
 13 March 2025
नई दिल्‍ली: इन्‍फोसिस के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने मुंबई में आयोजित टाईकॉन 2025 सम्मेलन में मुफ्तखोरी की संस्कृति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नौकरियां पैदा करने पर फोकस…
 13 March 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुर्सी संभाले 50 दिन हो गए हैं। इस दौरान उनके कई ऐसे फैसले रहे जिन्होंने भारत समेत दुनिया को चौंका दिया। अपने पहले कार्यकाल…
 13 March 2025
नई दिल्‍ली: इंटेल ने अपने पूर्व बोर्ड सदस्य और चिप इंडस्ट्री के दिग्गज लिप-बू टैन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 18 मार्च से प्रभावी होगी। इसके साथ…
 13 March 2025
नई दिल्‍ली: स्‍टील और एल्‍युमीनियम इंडस्‍ट्री की हालत नाजुक है। पहले डोनाल्‍ड ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ ने इसके होश फाख्‍ता कर दिए हैं। अब सरकार के क्‍वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स (क्‍यूसीओ)…
 12 March 2025
नई दिल्ली: हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर गौतम अडानी को एक और खुशखबरी मिली है। अडानी ग्रुप को मुंबई में एक बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट मिला है। अडानी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट गोरेगांव के मोतीलाल…
 12 March 2025
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस महीने दो बार ऐसे मौके आ रहे हैं जब बाजार लगातार 3-3 दिन बंद रहेगा। इस दौरान मार्केट में कोई भी कारोबार नहीं होगा। इस…
Advt.