बिक रहा है भारतीय शराब का यह बड़ा ब्रांड, खरीदने की होड़ में दो कंपनियां, कौन है दौड़ में सबसे आगे?
Updated on
28-10-2024 12:46 PM
नई दिल्ली: भारत का प्रमुख व्हिस्की ब्रांड इंपीरियल ब्लू (आईबी) बिकने वाला है। इसे खरीदने की दौड़ में दो प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इनमें लंदन स्थित भारतीय कारोबारी रवि एस देओल की कंपनी इनब्रू बेवरेजेज (Inbrew Beverages) और दूसरी अमेरिका की कंपनी टीपीजी कैपिटल है। रवि एस देओल ने ही 1990 के दशक में भारत में कॉफी चेन बरिस्ता (Barista) की शुरुआत की थी। वहीं टीपीजी कैपिटल अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म है।
इंपीरियल ब्लू भारत का तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। हालांकि अब इसका मालिकाना हक फ्रांस की कंपनी पेरनोड रिकार्ड (Pernod Ricard) और ब्रिटेन की कंपनी डियाजियो (Diageo) के पास है। इस ब्रांड को पेरनोड रिकार्ड से खरीदने के लिए इनब्रू बेवरेजेज प्रमुख दावेदार है।
इनब्रू बेवरेजेज खरीद चुकी है कई कंपनी
इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार इनब्रू बेवरेजेज पिछले चार साल से शराब कंपनियों को खरीदने की होड़ में है। यह डियाजियो से शराब के 30 बड़े ब्रांड और मोल्सन कूर्स के बीयर पोर्टफोलियो का अधिग्रहण किया है।
वहीं दूसरी ओर इनब्रू बेवरेजेज की तरह व्हिस्की ब्रांड को खरीदने में टीपीजी भी पीछे नहीं है। इसने पिछले कुछ वर्षों में म्यांमार, तुर्की और चीन में कई शराब कंपनियों को खरीदा और बेचा है।
अब ये दोनों कंपनियां भारतीय ब्रांड आईबी को खरीदने की होड़ में है। इनब्रू बेवरेजेज ने पिछले हफ्ते बोली पेश की है। वहीं टीपीजी कैपिटल ने भी आईबी को खरीदने का प्रस्ताव दिया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईबी के लिए अंतिम बोलियां लगाई जाएंगी।
क्या है कंपनी का मूल्यांकन?
इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक आईबी कंपनी 600-700 मिलियन डॉलर (8300 करोड़ रुपये तक) का मूल्यांकन लगा रही है। काफी जानकार इस रकम को ज्यादा बता रहे हैं। इस कारण भी इस कंपनी पर बोली लगाने से दुनिया की कई बड़ी कंपनियां पीछे हट गईं।
जानकारों का कहना है कि कंपनी का मार्जिन बढ़ती इनपुट कीमतों के बीच कम हो गया है। इस वजह से भी कई कंपनियों ने इससे दूरी बनाई। अधिकांश ने ब्रांड का मूल्य 5500-6500 करोड़ रुपये (500-550 मिलियन डॉलर) आंका है।
कौन हैं रवि एस देओल?
आईबी को खरीदने की दौड़ में आगे रवि एस देओल पहले पहले कोका-कोला और विप्रो कंज्यूमर के साथ काम कर चुके हैं। इन्होंने बरिस्ता को बाद में टाटा कंज्यूमर को बेच दिया था। कुछ समय बाद टाटा कंज्यूमर ने भी इस ब्रांड को बेच दिया था। अभी यह एडेली फूड्स लंदन के को-ऑनर हैं।
परनोड का बड़ा हिस्सा
भारत के व्हिस्की बाजार के लगभग एक चौथाई हिस्से पर परनोड का कब्जा है। इसके बाद डियाजियो का करीब 20% हिस्सा है। परनोड अपनी ज्यादातर बिक्री ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांड से कमाता है। कंपनी का भारत के प्रीमियम व्हिस्की बाजार में आधा और आयातित स्पिरिट बाजार का 42% हिस्सा है।
नई दिल्ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
नई दिल्ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
नई दिल्ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट दिया है। पुणे की एक छोटी सी…
नई दिल्ली: एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में जल्द दस्तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…