Select Date:

सस्ते में सोना खरीदने का आ रहा है मौका, त्योहारी सीजन में कैसे हो रहा यह चमत्कार!

Updated on 07-10-2024 12:54 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमतें हाल ही में 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी। मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में इसमें कुछ गिरावट की संभावना है। एसेट मैनेजमेंट फर्म ने कहा कि ऐतिहासिक रुझानों को देखते हुए सोने की कीमतों में 5 से 7 प्रतिशत तक गिरावट आ अनुमान है। सोने ने साल 2000 के बाद कभी भी 32% का सालाना रिटर्न नहीं दिया है। राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत भी 1,035 रुपये की तेजी के साथ 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले चरण की तेजी से पहले सोने की कीमत में 5-7 फीसदी तक गिरावट आएगी। रिपोर्ट में उन कारणों का जिक्र किया गया है जिनके कारण सोने का मार्केट प्रभावित हो सकता है। इसमें आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, घरेलू ईटीएफ आयात, एसपीडीआर होल्डिंग्स और सीएफटीसी की स्थिति शामिल है। ये सभी कारण तेजी के रुझान को सपोर्ट कर रहे हैं। साल 2024 के पहले नौ महीनों में सोने की कीमतों में उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख और भू-राजनीतिक कारकों से प्रेरित है।

कहां तक जाएगी कीमत


केंद्रीय बैंकों की खरीद, घरेलू त्योहारी और शादी के मौसम से भविष्य की मांग से बाजार की धारणा को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि अगले दो साल में सोने की कीमतें 86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएंगी। मौजूदा तेजी का रुझान मजबूत मांग खासकर मौजूदा त्योहारी सीजन के कारण है।

अनुकूल मॉनसून सीजन और अधिक फसल बुआई के कारण सोने की ग्रामीण मांग में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इससे ग्रामीण आर्थिक स्थिति मजबूत होने और त्योहारी सीजन के दौरान सोने की खरीद में वृद्धि होने की संभावना है। केंद्रीय बजट में घोषित हाल ही में आयात शुल्क में कटौती और गोल्ड ईटीएफ के लिए दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर में बदलाव के बाद भारतीय गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.