Select Date:

थोड़ा बदला ट्रेंड और खुल गई इस किसान की किस्‍मत... अब सालाना 1 करोड़ की कमाई, ऐसा क्‍या उगाते हैं?

Updated on 22-09-2024 11:55 AM

नई दिल्‍ली: पंजाब के रहने वाले फुमन सिंह कौररा ने गाजर की खेती करके अपनी और अपने परिवार की किस्मत बदल दी है। उन्होंने 30 साल पहले धान की जगह गाजर की खेती शुरू की थी। आज वह सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमा रहे हैं। उनके पास इतना बड़ा बीज बैंक भी है जिससे 650 एकड़ से ज्‍यादा जमीन पर खेती हो सकती है। आइए, यहां फुमन सिंह की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

फुमन सिंह कपूरथला के गांव परमजीतपुरा के रहने वाले हैं। छह भाई-बहनों में सबसे छोटे फुमन सिंह ने बचपन में अपने परिवार को हमेशा आर्थिक तंगी से जूझते देखा। पिता और दादा खेतों में कड़ी मेहनत करते थे। लेकिन, घर खर्च चलाना भी मुश्किल होता था। हालात इतने खराब थे कि फुमन सिंह को BA सेकेंड ईयर के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। कॉलेज की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपने परिवार के साथ धान और गेहूं की खेती में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। दूध बेचने का काम भी करते थे। लेकिन, उन्हें एहसास हुआ कि इससे आमदनी बहुत कम हो रही है। लंबे समय तक गुजारा करना मुश्किल होगा। अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने दूसरे रास्ते तलाशने शुरू कर दिए।

फुमन सिंह ने गाजर की खेती को एक अच्छा विकल्प पाया। परमजीतपुरा, जिसे अल्लूपुर भी कहा जाता है, कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक में स्थित है। यह गाजर की खेती के लिए मशहूर है। उन्होंने एक किसान से मदद मांगी जो थोड़ी सी जमीन पर गाजर उगा रहा था। मदद करने के बजाय उस किसान ने उन्हें ताना मारा कि यह काम उनके बस का नहीं है। इस बात से फुमन सिंह को गाजर की खेती में सफल होकर खुद को साबित करने की और भी ज्‍यादा प्रेरणा मिली। पिछले 30 वर्षों में 65 साल के इस किसान ने सभी को गलत साबित कर दिखाया है। 4.5 एकड़ जमीन से शुरुआत करके फुमन सिंह ने गाजर की खेती के दम पर अपने परिवार की तकदीर ही बदल दी। आज उनके परिवार के पास 80 एकड़ से ज्‍यादा जमीन है। यहां मुख्य रूप से गाजर की खेती होती है। गाजर उगाने के अलावा, वह बीज भी बेचते हैं - इतने कि 650 एकड़ से ज्‍यादा जमीन पर बुवाई हो सके। आज वह अपने बेटे के साथ मिलकर गाजर और बीज की खेती से सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.