Select Date:

बुर्ज खलीफा से है टाटा का कनेक्शन, Tata Trusts के नए चेयरमैन नोएल टाटा पर है जिम्मेदारी

Updated on 12-10-2024 12:11 PM
नई दिल्ली: नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट्स की बैठक में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल टाटा को चुनने का फैसला किया गया। नोएल भी टाटा ग्रुप में अहम जिम्मेदारी रखते हैं। आपको जानकर गर्व होगा कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का टाटा ग्रुप से खास कनेक्शन है। यही नहीं, इसकी जिम्मेदारी नोएल टाटा पर है।

दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग को ठंडा रखने के लिए इसमें एसी का पूरा सिस्टम लगा है। इस बिल्डिंग में एयर कंडीशनिंग सिस्टम वोल्टास (Voltas) कंपनी का है। यहां वोल्टास का 13 हजार टन का एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगा हुआ है। वहीं बुर्ज खलीफा को बनाने में जो स्टील लगा है, उसमें से 39 हजार टन स्टील टाटा स्टील ने दिया है। आपको बता दें कि वोल्टास कंपनी और टाटा स्टील, दोनों टाटा ग्रुप की कंपनी है। इन दोनों कंपनियों की जिम्मेदारी नोएल टाटा के पास है। नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन और टाटा स्टील में वाइस चेयरमैन हैं।

क्या करती है वोल्टास?

टाटा ग्रुप की यह कंपनी यह मल्टीनेशनल होम अप्लायंस कंपनी है। इसका हेडक्वॉर्टर मुंबई में है। यह कंपनी एयर कंडीशनर, कूलर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन आदि बनाती है। इस कंपनी की शुरुआत 1954 में हुई थी। इस कंपनी के प्रोडक्ट की दुनियाभर में बिक्री होती है। कंपनी की मिडिल ईस्ट, साउथईस्ट एशिया और अफ्रीका में मौजूदगी है।

वोल्टास में कब से जुड़े हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा ने अपना करियर टाटा इंटरनेशनल से शुरू किया था। जून 1999 में वह ग्रुप की रिटेल ब्रांच ट्रेंट (Trent) के मैनेजिंग डायरेक्टर बने। इसकी स्थापना उनकी मां ने की थी। बाद में ट्रेंट ने डिपार्टमेंट स्टोर लिटिलवुड्स इंटरनेशनल का अधिग्रहण कर लिया था और इसका नाम बदलकर वेस्टसाइड (Westside) कर दिया था। साल 2003 में नोएल टाटा को वोल्टास का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

कैसी है शेयरों की स्थिति?

वोल्टास के शेयर निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दे रहे हैं। इस कंपनी के शेयर ने भी एक साल में निवेशकों की रकम दोगुनी कर दी है। अभी इसके शेयर की कीमत 1791.45 रुपये है। शुक्रवार को इसमें 0.83 फीसदी की तेजी आई। इस शेयर ने एक साल में करीब 108 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी इसने एक लाख रुपये के निवेश को दो लाख रुपये में बदल दिया है।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील के शेयरों ने वोल्टास के मुकाबले बहुत कम रिटर्न दिया है। टाटा स्टील के शेयरों का एक साल का रिटर्न करीब 29 फीसदी है। शुक्रवार को इसके शेयर में 0.71 फीसदी की तेजी आई। अभी इसके शेयर की कीमत 160.85 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.