Select Date:

इस सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी में टाटा ग्रुप! खुल चुका है पहला स्टोर

Updated on 07-10-2024 12:45 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप ने देश के सबसे पहले ब्यूटी ब्रांड लैक्मे की शुरुआत की थी लेकिन बाद में इसे हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को बेच दिया था। ग्रुप अब मास ब्यूटी सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। नोएल टाटा की अगुवाई वाली कंपनी ट्रेंट ने अपने स्टोर्स में एक स्टैंडअलोन फॉर्मेट जुडियो ब्यूटी को शामिल किया है। इस सेगमेंट में टाटा का मुकाबला हिंदुस्तान यूनिलीवर के एले18, शुगर कॉस्मेटिक्स, हेल्थ एंड ग्लो और कलरबार जैसी कंपनियों के साथ है। जानकारों का कहना है कि टाटा को जोर मास ब्यूटी सेगमेंट पर है क्योंकि रिलायंस, नाइका और शॉपर्स स्टॉप जैसे अधिकांश कंपनियां प्रीमियम और लक्जरी सेगमेंट पर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि नया कॉन्सेप्ट स्टोर मास सेंगमेंट में प्रवेश करने की इसकी रणनीति का हिस्सा है। इसका पहला स्टोर बेंगलुरु में खोला गया है। कंपनी गुरुग्राम, पुणे और हैदराबाद सहित प्रमुख शहरों में और अधिक आउटलेट जोड़ने की योजना बना रही है। टाटा पहले से ही एक महंगे कॉस्मेटिक्स स्टोर फॉर्मेट टाटा क्लिक पैलेट के साथ ब्यूटी सेगमेंट में प्रवेश कर चुका है। जुडियो टाटा के लिए एक बड़ी सफलता रही है और अब यह देश के सबसे बड़े परिधान ब्रांडों में से एक है।

जूडियो की सफलता


स्टार स्टोर्स में FY17 में अपनी शुरुआत के बाद से जूडियो ने काफी विस्तार किया है। इसकी सफलता में विशेष रूप से डिजाइन पोर्टफोलियो और 35-40% के कम ग्रॉस मार्जिन का हाथ है। यह कंपनी को उच्च स्टोर उत्पादकता प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। इसका प्रति वर्ग फीट ₹16,300 का राजस्व है जो उद्योग के औसत से दोगुना है। FY18 में स्टार बाजार से एक अलग फॉर्मेट के रूप में तैयार जूडियो फॉर्मेट अब ट्रेंट के कुल राजस्व का एक तिहाई से अधिक हिस्सा है।

यह ट्रेंट के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाला फॉर्मेट रहा है। इसमें FY22 में स्टोर की संख्या और FY24 में राजस्व के मामले में वेस्टसाइड को पीछे छोड़ दिया। इस साल जून तक, कंपनी के पास 228 वेस्टसाइड स्टोर, 559 जूडियो स्टोर और अन्य लाइफस्टाइल कॉन्सेप्ट में 36 स्टोर थे। जूडियो ने राजस्व के साथ-साथ स्टोर के मामले में अधिकांश मौजूदा कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। जानकारों का कहना है कि ब्यूटी में भी इसी तरह के रुझान की उम्मीद है।

तहलका मचाने की तैयारी

नुवामा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अबनीश रॉय ने कहा कि वैल्यू अपैरल में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद ट्रेंट अब मास ब्यूटी सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी में है। अगर उपभोक्ताओं को उनकी क्वालिटी पसंद आती है, तो यह अगली संभावित सफलता हो सकती है। इस क्षेत्र में अन्य प्रतिस्पर्धी काफी हद तक नाइका के समान हैं। यह उनके लिए निगेटिव चीज है। अभी लॉरियल, मामा अर्थ, निविया और नाइका की भारतीय बाजार में 33% है जबकि एचयूएल और प्रॉक्टर एंड गैंबल जैसी कंपनियों की दो-तिहाई हिस्सेदारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.