Select Date:

शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट

Updated on 30-09-2024 12:24 PM
नई दिल्ली: सोमवार को महीने का आखिरी दिन शेयर मार्केट में भूचाल ले लाया। कारोबार के शुरुआती ढाई घंटे में ही सेंसेक्स 900 से ज्यादा अंक गिर गया। शुरुआती एक घंटे में ही यह 700 अंक तक गिर गया था। वहीं निफ्टी में भी 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। शुरुआती एक घंटे में निफ्टी में भी 200 अंक तक की गिरावट आ गई थी। इस गिरावट का कारण इजराइल और लेबनान में युद्ध को माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक शाम तक इसमें उतार-चढ़ाव रह सकता है।

सोमवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला था। कारोबार के शुरुआती ढाई घंटे में ही इसमें करीब 918 अंकों की गिरावट आ गई है। इस गिरावट के साथ यह 84,653 अंकों पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी शुरुआती ढाई घंटे में करीब 266 अंकों की गिरावट आई और यह 26 हजार अंक से नीचे आ गया। सोमवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। नतीजा हुआ कि सेंसेक्स भी धड़ा हो गया।

इन बैंकिंग शेयरों में आई गिरावट


सबसे ज्यादा गिरावट एक्सिस बैंक के शेयरों में आई। ये शेयर 2 फीसदी तक गिर गए। इसके बाद इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट आई। इस बैंक का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा गिरा। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा गिरे। स्टेट बैंक के शेयर में 1.20 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इस गिरावट से एचडीएफसी बैंक के शेयर भी अछूते नहीं रहे। इस बैंक के शेयर 0.88 फीसदी गिर गए। कोटक बैंक के शेयर में भी गिरावट आई।

इन शेयरों में दिखाई दी तेजी


सोमवार को शुरुआती एक घंटे में कई शेयर ऐसे भी रहे जिनमें तेजी देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी JSW Steel के शेयर में दिखाई दी। इस कंपनी के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। दूसरे नंबर पर टाटा स्टील के शेयर रहे। इनमें डेढ़ फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके बाद एशियन पेंट्स के शेयर में तेजी देखने को मिली। इस शेयर में करीब 1.30 की तेजी आई। इनके अलावा टाइटन और एचसीएल टेक के शेयर में भी तेजी देखी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.