भाई दूज पर नमो भारत ने दी बहनों को सौगात, दो घंटे पहले मिलेगी ट्रेन की सेवाएं
Updated on
02-11-2024 04:48 PM
नई दिल्ली: एनसीआरटीसी ने भैया दूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक अहम फैसला किया है। नमो भारत ट्रेन की सेवाएं भाई दूज के अवसर पर रविवार, 3 नवंबर 2024 को नियमित समय से पहले आरंभ की जाएंगी। एनसीआरटीसी ने भाई दूज के मद्देनजर यह निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत मिल सके। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं रविवार को सुबह 8:00 बजे के बजाय सुबह 6:00 बजे से संचालित की जाएंगी। यह रात 10:00 बजे तक जारी रहेंगी। आमतौर पर नमो भारत ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे और रविवार को सुबह 8 बजे से संचालित होती है।यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं, ताकि सभी के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में दूसरे-से-अंतिम कोच है। इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। सभी नमो भारत ट्रेनें और स्टेशन सार्वभौमिक रूप से सुलभ हैं, जो अलग-अलग जरूरत वाले यात्रियों के लिए एक सहज और समावेशी यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हैं।
एक साल पूरा
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने हाल ही में संचालन का एक वर्ष पूरा किया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 40 लाख से अधिक यात्रियों ने अभी तक नमो भारत ट्रेन सेवा का आनंद लिया है। ये कॉरिडोर जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन के जुड़ने के साथ 54 किलोमीटर तक विस्तारित होने वाला है। फिलहाल इसके लिए ट्रायल रन जारी हैं। इस विस्तार में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और एनसीआर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक पारगमन विकल्प उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
नई दिल्ली: सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के शेयर में गुरुवार सुबह तूफानी तेजी आई। सरकारी की ओर से दी गई जानकारी के बदौलत इस कंपनी का शेयर मार्केट खुलते ही 15…
नई दिल्ली: ओयो के संस्थापक और CEO रितेश अग्रवाल को भारत में धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) का भविष्य बहुत उज्जवल दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 3-4…
नई दिल्ली: इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने मुंबई में आयोजित टाईकॉन 2025 सम्मेलन में मुफ्तखोरी की संस्कृति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नौकरियां पैदा करने पर फोकस…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुर्सी संभाले 50 दिन हो गए हैं। इस दौरान उनके कई ऐसे फैसले रहे जिन्होंने भारत समेत दुनिया को चौंका दिया। अपने पहले कार्यकाल…
नई दिल्ली: इंटेल ने अपने पूर्व बोर्ड सदस्य और चिप इंडस्ट्री के दिग्गज लिप-बू टैन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 18 मार्च से प्रभावी होगी। इसके साथ…
नई दिल्ली: स्टील और एल्युमीनियम इंडस्ट्री की हालत नाजुक है। पहले डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ ने इसके होश फाख्ता कर दिए हैं। अब सरकार के क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स (क्यूसीओ)…
नई दिल्ली: हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर गौतम अडानी को एक और खुशखबरी मिली है। अडानी ग्रुप को मुंबई में एक बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट मिला है। अडानी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट गोरेगांव के मोतीलाल…