Select Date:

खटाखट चीन जा रहा है पैसा! महीना भी पूरा नहीं हुआ और $10 अरब निकाल चुके विदेशी निवेशक

Updated on 21-10-2024 12:45 PM
नई दिल्ली: विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में बिकवाली का सारा रेकॉर्ड तोड़ दिया है। अक्टूबर के त्यौहारी महीने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) अब तक लगभग 10 अरब डॉलर का निवेश निकाल चुके हैं। यह मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण बाजार में आई गिरावट के दौरान देखी गई 7.9 अरब डॉलर (58,632 करोड़ रुपये) की बिकवाली से भी अधिक है। तब घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 55,595 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी लेकिन इसके बावजूद निफ्टी में 23% की गिरावट आई थी।

NSDL के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में अब तक FII ने 83,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे हैं जबकि DII ने 74,200 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। डीआईआई में ज्यादातर म्यूचुअल फंड हैं। लेकिन इस बार अच्छी बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली से खुदरा निवेशक घबराए नहीं हैं और इस महीने में निफ्टी में लगभग 4% की गिरावट आई है। FII की बिकवाली के बीच DII ने कैलेंडर वर्ष में अब तक 4 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड खरीदारी की है।

चीन में खरीदें, भारत में बेचें


एलारा सिक्योरिटीज के अनुसार भारत के समर्पित फंडों में प्रवाह की गति 2022 के बाद पहली बार धीमी हो गई है जबकि चीन में विदेशी फंड का प्रवाह लगातार चौथे सप्ताह जारी रहा। पिछले एक महीने में चीन में विदेशी निवेशकों ने 18.7 अरब डॉलर का निवेश किया है। माना जा रहा है कि FII की बिकवाली के लिए मुख्य रूप से चीन जिम्मेदार है। वे 'चीन में खरीदें, भारत में बेचें' की रणनीति पर काम कर रहे हैं। पिछले एक महीने में निफ्टी में 4% गिरावट आई है जबकि हैंग सेंग में 14% और शंघाई के CSI 300 इंडेक्स में 22% तेजी आई है।

चीन की सरकार ने इकॉनमी में जान फूंकने के लिए हाल में बड़े प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। इससे वहां के मार्केट्स में काफी तेजी आई है। जानकारों के मुताबिक निवेशकों को उम्मीद है कि चीन सरकार का इस कदम से न केवल 2024 में ग्रोथ को बढ़ावा देगा, बल्कि अगले एकाध साल तक इसका असर दिख सकता है। जेफरीज के क्रिस वुड ने हाल ही में भारत की कीमत पर चीन में अपना वेटेज बढ़ाया है। हालांकि चीन सरकार के पैकेज को लेकर फंड मैनेजमेंट कम्युनिटी में एक राय नहीं है।

कब तक रहेगी चीन में तेजी

मैक्वेरी का कहना है कि चीन का यह कदम फौरी तौर पर ठीक लगता है लेकिन इससे देश की इकॉनमी से जुड़ी बुनियादी समस्याएं हल नहीं होती हैं। इसी तरह ग्रोथ इन्वेस्टिंग के स्मॉलकेस मैनेजर और संस्थापक नरेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए माना जा रहा है कि चीन के साथ व्यापार युद्ध और भी आक्रामक होगा। हालांकि एफआईआई के आउटफ्लो के लिए केवल चीन ही एकमात्र कारण नहीं है।

निवेशक भारतीय इक्विटी में ओवरवैल्यूएशन, कॉर्पोरेट इनकम सीजन की सुस्ती और डॉलर के मजबूत होने को लेकर भी चिंतित हैं। बाजार के दिग्गज अजय बग्गा कहते हैं कि जब बाजार इतने ऊंचे स्तर पर होते हैं, तो इनकम में कमी और बुरी खबरों के लिए बहुत कम सहनशीलता होती है। डॉलर इंडेक्स का 103 के स्तर से ऊपर उठना भी भारत पर असर डाल रहा है। दूसरी तिमाही की इनकम सीजन भी परेशानी बढ़ा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के टारगेट प्राइस में कटौती की गई क्योंकि कंपनी के दूसरी तिमाही के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.