Select Date:

भारत ने चीन के निवेश के लिए बदल दिए हैं नियम? जानिए सरकार ने क्या कहा

Updated on 26-09-2024 11:52 AM
नई दिल्ली: चीन से भारत आने वाले निवेश से जुड़े नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी अप्रैल 2020 वाली पॉलिसी ही चल रही है। इसके मुताबिक भारत के पड़ोसी देशों से FDI तभी आ सकता है, जब भारत सरकार इसकी इजाजत दे। यह जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के सेक्रेटरी अमरदीप सिंह भाटिया ने बुधवार को कहा कि आने वाले वर्षों में देश में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट सालाना 100 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है, जो अभी 70-80 अरब डॉलर के आसपास है।

मेक इन इंडिया अभियान की 10 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भाटिया ने चीन से आ रहे निवेश से जुड़े सवाल पर कहा, ‘प्रेस नोट 3 में इनवेस्टमेंट की जो पॉलिसी तय की गई थी, वही चल रही है। फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं है।’ यह पॉलिसी अप्रैल 2020 में बनाई गई थी। इसके मुताबिक, भारत से जिन देशों की सीमा लगी हुई है, उन सभी देशों से FDI तभी आ सकता है, जब भारत सरकार उसकी इजाजत दे।

मैन्युफैक्चरिंग पर जोर

इससे पहले इकनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि चीन से तमाम चीजें आयात करने के बजाय चीनी कंपनियों को भारत में निवेश कर यहीं पर मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 2014-24 के बीच देश में कुल FDI इससे पहले के 10 वर्षों के मुकाबले 119% बढ़कर 667.4 अरब डॉलर होने की जानकारी देते हुए भाटिया ने कहा कि भारत के प्रति विदेशी निवेशकों में बहुत आकर्षण दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अभी 70-80 अरब डॉलर सालाना के FDI को आने वाले समय में 100 अरब डॉलर पर ले जाने का लक्ष्य रखकर काम किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.