Select Date:

गौतम अडानी बनाने जा रहे हैं पहला सीमेंट प्लांट, जानिए किस राज्य को मिलेगी सौगात

Updated on 28-10-2024 12:48 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप ने करीब दो साल पहले सीमेंट सेक्टर में एंट्री मारी थी। आज अडानी सीमेंट देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। लेकिन उनसे दूसरी कंपनियों को खरीदकर अपना पोर्टफोलियो बढ़ाया है। अब अडानी ग्रुप पहली बार सीमेंट प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। बिजनस अखबार मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप का पहला ग्रीनफील्ड प्लांट ओडिशा में लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट ओडिशा में प्लांट लगा सकती है। इसकी लागत 3,000 से 3,500 करोड़ रुपये और सालाना क्षमता 40 लाख टन हो सकती है।

अडानी ग्रुप अपना सीमेंट बिजनस अडानी सीमेंट लिमिटेड के जरिए चलाता है। सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार के साथ बातचीत एडवांस स्टेज में है। इस प्लांट को तैयार होने में दो से तीन साल का समय लगेगा। अडानी ग्रुप का लक्ष्य देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का है। अभी आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट देश में नंबर वन है। अडानी ग्रुप ने हाल में तेजी से सीमेंट सेक्टर में अपना कारोबार बढ़ाया है। उसकी योजना अधिग्रहण के साथ-साथ नए प्लांट लगाने की भी है।

बिहार में ग्राइंडिंग प्लांट


ग्रुप ने हाल में बिहार में एक ग्राइंडिंग प्लांट लगाने की भी घोषणा की थी। इस पर 1,600 से 2,000 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद है। इसकी सालाना क्षमता 60 लाख मीट्रिक टन होगी। अडानी ग्रुप ने हाल ही में सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट को खरीदने की घोषणा की थी। इससे पहले उसने जून में पेन्ना सीमेंट को खरीदा था। अडानी ने इसके इतर बिहार में सीमेंट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.