Select Date:

खाने के पैसों से कर्मचारियों ने मंगाए वाइन ग्लास, फिर जो हुआ उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी

Updated on 18-10-2024 12:29 PM
नई दिल्ली: मार्क जकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 204 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 76.1 अरब डॉलर की तेजी आई है। जकरबर्ग अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ हैं। यह कंपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और वॉट्सऐप को ऑपरेट करती है। मेटा प्लेटफॉर्म्स ने हाल में अपने लॉस एंजिलिस ऑफिस में काम कर रहे 24 कर्मचारियों का निकाल दिया। इसकी वजह आपको हैरान कर देगी। इन लोगों की गलती यह थी कि उन्होंने 25 डॉलर के मील क्रेडिट्स से टूथपेस्ट, लॉन्ड्री डिटरजेंट और वाइन ग्लास जैसे आइटम खरीदे।

मेटा प्लेटफॉर्म्स में 70,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। पिछले हफ्ते कंपनी की एक जांच में यह बात सामने आई कि उसके कुछ कर्मचारियों ने मील क्रेडिट्स का दुरुपयोग किया। यहां तक कि जब वे ऑफिस में नहीं थे, तब भी उन्होंने खाना घर भिजवाया। $400,000 की सैलरी लेने वाले एक वर्कर ने दावा किया की उसने मील क्रेडिट्स से टूथपेस्ट और चाय जैसे घरेलू आइटम खरीदे। निकाले गए वर्कर्स ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने मील क्रेडिट्स का मिसयूज किया था।

फेसबुक का सफर


बड़ी आईटी कंपनी में काम करने का फायदा यह होता है कि वहां मुफ्त में खाने की सुविधा मिलती है। दुनिया के ग्रेटेस्ट एम्प्लॉयर की फोर्ब्स की लिस्ट में मेटा को 91वें नंबर पर रखा गया है। इस कंपनी की स्थापना 4 फरवरी 2004 को मार्क जकरबर्ग ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर की थी। इसका हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के मेलनो पार्क में है। साल 2004 में ही जकरबर्ग ने वेंचर कैपिटेलिस्ट Peter Thiel से 5,00,000 डॉलर का एंजल इनवेस्टमेंट हासिल किया।

अगले साल यानी 2005 में उन्होंने आधिकारिक रूप से अपनी कंपनी का नाम फेसबुक रखा। उसी साल याहू ने कंपनी को एक अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी लेकिन इस ऑफर को जकरबर्ग ने ठुकरा दिया था। साल 2007 में 23 साल की उम्र में जकरबर्ग दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर बन गए थे। साल 2012 में फेसबुक पब्लिक हुई जो उस समय सबसे बड़ा टेक आईपीओ था। मेटा प्लेटफॉर्म्स आज 1.459 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सातवीं बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.