Select Date:

केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिलेगा दिवाली गिफ्ट! 3% बढ़ सकता है डीए, कैबिनेट की बैठक में ऐलान संभव

Updated on 16-10-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: आज कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर उन्हें दिवाली गिफ्ट दे सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में डीए में 3 फीसदी वृद्धि पर सहमति बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। यह बढ़ोतरी जुलाई 2024 से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर के बीच के चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

डीए में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी। बता दें कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों की इनकम को महंगाई से निपटने में मदद करता है। साथ ही यह बढ़ती महंगाई के बीच वित्तीय राहत प्रदान करता है। डीए में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से काफी देरी हो चुकी है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। डीए में बढ़ोतरी के अलावा कैबिनेट में और भी कई फैसले लिए जा सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

अभी कितना मिलता है डीए


केंद्रीय कर्मचारियों को डीए और पेंशनरों को डीआर मिलता है। फिलहाल, डीए मूल वेतन का 50 फीसदी है। इसमें आखिरी बार मार्च 2024 में वृद्धि की गई थी। इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि जनवरी 2024 से लागू हुई थी। काफी समय में डीए में वृद्धि नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है सरकार इसमें त्योहारों से पहले वृद्धि कर सकती है। बता दें कि डीए वृद्धि की घोषणा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय की जाती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा कीमतों में बदलाव को मापता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.