Select Date:

जीरो हो गई बायजू की वैल्यू, देश छोड़कर भागे बायजू रवींद्रन? जानिए क्या है सच्चाई

Updated on 18-10-2024 12:30 PM
नई दिल्ली: मुसीबतों में घिरी एडटेक स्टार्टअप बायजू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस तरह की अफवाहों का बाजार गरम है कि कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। इस बीच बायजू रवींद्रन चार साल में पहले बार मीडिया से रूबरू हुए। दुबई से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह भागकर दुबई नहीं आए हैं और जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे। बायजू पिछले करीब एक साल से दुबई में ही रह रहे हैं। इस बीच उनकी कंपनी को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप रही बायजू की वैल्यू आज जीरो हो चुकी है। उस पर भारी कर्ज है।

44 साल के बायजू रवींद्रन ने दुबई में अपने घर से कहा, 'लोगों का यह सोचना दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं भागकर दुबई आया हूं। मैं अपने पिता के इलाज के लिए पिछले एक साल से यहां हूं। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं भागकर नहीं आया हूं। मैं भारत आऊंगा और मैं स्टेडियमों को भरकर रख दूंगा। इस समय अभी तय नहीं हुआ है लेकिन जल्दी ही ऐसा होगा। मैं इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता निकाल लूंगाI'

जीरो हो गई वैल्यू


कुछ साल पहले बायजू 22 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप थी लेकिन आज इसकी कीमत जीरो रह गई है। बायजू रवींद्रन ने इसके लिए निवेशकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब वह कंपनी को आगे बढ़ा रहे थे तब निवेशक उनके साथ खड़े थे लेकिन संकट आते ही उन्होंने मुंह मोड़ लिया। बायजू पर आज भारी कर्ज है, उसे रेगुलेटरी जांच से गुजरना पड़ रहा है और उनसे अपनी फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में देरी की है। इससे कंपनी की वित्तीय हालत और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।बायजू रवींद्रन ने कहा कि दिसंबर 2021 में जब कंपनी पर संकट आया तो उसके बाद से निवेशकों ने कोई निवेश नहीं किया है। Prosus समेत कुछ निवेशकों ने पिछले 4-5 साल में कंपनी में कोई निवेश नहीं किया है। यह संकट कैश की कमी के चलते शुरू हुआ। आज कंपनी कई तरह की परेशानियों से घिरी है। कई कर्जदारों ने उसे एनसीएलटी में घसीट रखा है। कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं सब कारणों से इन अफवाहों को हवा मिली है कि कार्रवाई से बचने के लिए बायजू रवींद्रन दुबई भाग गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.