दिल्ली में फ्लैट खरीदना हुआ आसान, DDA में एक क्लिक पर उपलब्ध है सारी जानकारी
Updated on
22-09-2024 11:53 AM
नई दिल्ली: लोगों की सहूलियत के लिए डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) ने एक नई पहल शुरू की है। अब डीडीए की सभी हाउसिंग स्कीमों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी। अब डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऐसा लिंक उपलब्ध है, जिस पर क्लिक करके आप सभी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स देख सकते हैं। यहां पर ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी, सुपर एचआईजी से लेकर पेंटहाउस तक की जानकारी मिलेगी।
फ्लैट्स की कीमतें, साइट के आसपास की सुविधाएं, सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन, और फ्लैट्स की उपलब्धता जैसी जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही, कौन से फ्लैट्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, और आने वाले समय में कौन से प्रोजेक्ट्स उस इलाके की कीमतों और सुविधाओं में इज़ाफा करेंगे, ये सारी जानकारी भी उपलब्ध है। आसपास के स्कूल, अस्पताल, और मनोरंजन स्थलों जैसी जानकारी लोगों को अब एक क्लिक में मिल जाएगी।
लोगों के लिए नई सहूलियत
डीडीए के अनुसार आने वाले समय में इस लिंक पर ग्रीन स्पेस, पार्क जैसी कई जानकारियां शामिल की जाएंगी। इस पर काम चल रहा है। वहीं मौजूद तीन स्कीमों की बात करें तो अब जसौला के बाद रोहिणी के फ्लैट्स भी पूरी तरह बिक चुके हैं। रोहिणी में सस्ता घर स्कीम के तहत 700 से अधिक फ्लैट्स स्कीम में शामिल थे। यह सभी फ्लैट एलआईजी के थे और लोगों ने इन्हें हाथोंहाथ लिया। इससे पहले मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम में जसौला एचआईजी के फ्लैट्स पहले ही दिन बिक गए थे। यहां पर एचआईजी के 41 फ्लैट्स थे।
पहली बार, डीडीए ने सभी जानकारियों को एक लिंक पर लाकर प्रक्रिया को आसान कर दिया है। पहले लोग अलग-अलग लिंक्स पर जाकर जानकारी लेते थे, जिससे कन्फ्यूजन हो जाता था। नई पहल से डीडीए ने लोगों के इस झंझट को खत्म कर दिया है। लिंक पर सिरसपुर में उपलब्ध डीडीए फ्लैट्स को लेकर जानकारी दी गई है कि यह जीटी करनाल रोड के पास है। यहां पर सर्फेस पार्किंग है, सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन समयपुर बादली (येलो लाइन) है, आसपास लड़कों का सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल के साथ वैदिक पब्लिक स्कूल है।
किस साइट पर कितने फ्लैट
आसपास स्प्लैश वॉटर पार्क, भलस्वा लेक, भलस्वा गोल्फ कोर्स, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी आदि हैं। साथ ही इस साइट के पास ईएसआईसी गवर्नमेंट अस्पताल और एकता अस्पताल भी हैं। साइट पर यह जानकारी भी दी जा रही है कि इस साइट पर कितने फ्लैट्स उपलब्ध हैं, इन पर कितने प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
नई दिल्ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
नई दिल्ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
नई दिल्ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट दिया है। पुणे की एक छोटी सी…
नई दिल्ली: एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में जल्द दस्तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…