निफ्टी में साढ़े चार साल में सबसे बड़ी गिरावट, नवंबर में कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Updated on
01-11-2024 12:40 PM
नई दिल्ली: सॉफ्टवेयर कंपनियों में बिकवाली और विदेशी संस्थानों के लगातार बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को पारंपरिक हिंदू वर्ष संवत के अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 553 अंक या 0.69% गिरकर 79,389 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 135.5 अंक या 0.56% गिरकर 24,205.35 पर बंद हुआ। अक्टूबर में निफ्टी में 6% से अधिक की गिरावट आई। यह निफ्टी में साढ़े चार साल में एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनियों की इनकम अनुमानों से कम रही है। इसने बाजार में हाल में आई तेजी परसवाल खड़े कर दिए हैं।
इक्विटी एडवाइजरी फर्म फिनाजेन के संस्थापक-निदेशक हेमंग जानी ने कहा, 'बाजार में बहुत ज्यादा रिअलॉकेशन हो रहा है। निवेशक उन थीम से बाहर निकल रहे हैं जिनकी इनकम ने निराश किया है। इसके बावजूद बाजार में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना है।' बाजार में नए हिंदू वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आज 60 मिनट का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा। विश्लेषकों के अनुसार तेजी के लिए निफ्टी को कम से कम 24,500 की बाधा को पार करना होगा।
इक्विटी एडवाइजरी फर्म फिनाजेन के संस्थापक-निदेशक हेमंग जानी ने कहा, 'बाजार में बहुत ज्यादा रिअलॉकेशन हो रहा है। निवेशक उन थीम से बाहर निकल रहे हैं जिनकी इनकम ने निराश किया है। इसके बावजूद बाजार में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना है।' बाजार में नए हिंदू वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आज 60 मिनट का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा। विश्लेषकों के अनुसार तेजी के लिए निफ्टी को कम से कम 24,500 की बाधा को पार करना होगा।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और विप्रो सभी में 2-3% की गिरावट आई जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3% की गिरावट आई। दूसरी ओर दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला में 9.5% और लार्सन एंड टुब्रो में 6.2% की वृद्धि हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में 1.5% और माइक्रोकैप 250 इंडेक्स में 2.1% की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी 150 इंडेक्स 0.2% कम होकर बंद हुआ। बीएसई पर कारोबार करने वाले 4,026 शेयरों में से 2,652 में तेजी आई, जबकि 1,264 में गिरावट रह।
FII vs DII
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 5,813 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस तरह अक्टूबर में उन्होंने कुल 1,09,800 करोड़ रुपये की बिकवाली की। म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों सहित घरेलू संस्थानों ने 3,515 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अक्टूबर में उन्होंने 1,10,500 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार को तेज गिरावट से बचने में मदद मिली।
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
नई दिल्ली: सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के शेयर में गुरुवार सुबह तूफानी तेजी आई। सरकारी की ओर से दी गई जानकारी के बदौलत इस कंपनी का शेयर मार्केट खुलते ही 15…
नई दिल्ली: ओयो के संस्थापक और CEO रितेश अग्रवाल को भारत में धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) का भविष्य बहुत उज्जवल दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 3-4…
नई दिल्ली: इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने मुंबई में आयोजित टाईकॉन 2025 सम्मेलन में मुफ्तखोरी की संस्कृति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नौकरियां पैदा करने पर फोकस…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुर्सी संभाले 50 दिन हो गए हैं। इस दौरान उनके कई ऐसे फैसले रहे जिन्होंने भारत समेत दुनिया को चौंका दिया। अपने पहले कार्यकाल…
नई दिल्ली: इंटेल ने अपने पूर्व बोर्ड सदस्य और चिप इंडस्ट्री के दिग्गज लिप-बू टैन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 18 मार्च से प्रभावी होगी। इसके साथ…
नई दिल्ली: स्टील और एल्युमीनियम इंडस्ट्री की हालत नाजुक है। पहले डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ ने इसके होश फाख्ता कर दिए हैं। अब सरकार के क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स (क्यूसीओ)…
नई दिल्ली: हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर गौतम अडानी को एक और खुशखबरी मिली है। अडानी ग्रुप को मुंबई में एक बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट मिला है। अडानी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट गोरेगांव के मोतीलाल…