Select Date:

भारत में चार और स्टोर खोलेगी ऐपल, जानिए किन-किन शहरों को मिलेगी सौगात

Updated on 04-10-2024 12:45 PM
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ऐपल ने पिछले साल भारत में दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे। कंपनी अब भारत में और चार स्टोर खोलने की तैयारी में है। ये स्टोर बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और मुंबई में होंगे। इसके साथ ही उसने हाल में लॉन्च आईफोन 16 के सारे वर्जन भारत में बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने भारत में iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल बनाना शुरू कर दिया है। यह पहला मौका है जब कंपनी भारत में iPhones की पूरी लाइनअप का उत्पादन कर रही है। भारत में आईफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन देश में अभी केवल दो ही स्टोर हैं। अमेरिका में इनकी संख्या 271, चीन में 47, यूके में 40 और कनाडा में 28 है।

Apple के रिटेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिएड्रे ओ'ब्रायन ने एक बयान में कहा कि हमारे स्टोर Apple के जादू का अनुभव करने के लिए अविश्वसनीय स्थान हैं और भारत में हमारे ग्राहकों के साथ हमारे संबंध को बढ़ाना अद्भुत रहा है। हम अपनी टीमों का निर्माण करने के लिए रोमांचित हैं क्योंकि हम भारत में और अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। हम भारत में अपने ग्राहकों की रचनात्मकता और जुनून से प्रेरित हैं। Apple ने कहा कि भारत में बने प्रो मॉडल घरेलू ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे और उनका निर्यात भी किया जाएगा।

हजारों लोगों को रोजगार


कंपनी ने कहा कि भारत में बने iPhone 16 Pro और Pro Max जल्द ही हमारे स्थानीय ग्राहकों और दुनिया भर के चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए उपलब्ध होंगे। ऐपल ने 2017 में भारत में iPhone बनाना शुरू किया था और कंपनी देश में 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में सभी साइज के वेंडर्स के साथ काम कर रही है जिसमें हजारों लोग काम करते हैं। कंपनी का कहना है कि भारत अगले दशक में उसकी ग्रोथ स्ट्रैटजी का अहम आधार है। भारत में अभी कंपनी के ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.