Select Date:

10 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1,800 अंक गिरा, ईरान-इजरायल में घमासान, शेयर बाजार में तूफान

Updated on 03-10-2024 02:30 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई है और उसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 1,800 अंक की गिरावट के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 550 अंक नीचे चला गया। सभी सेक्टर्स में गिरावट दिख रही है। इससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.92 लाख करोड़ रुपये घटकर 464.95 लाख करोड़ रह गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 गिरावट के साथ खुले। इस बीच अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर एक बार फिर अपर सर्किट में पहुंच गया। यह शेयर पिछले सत्र में 51.10 रुपये पर बंद हुआ था और आज 5 फीसदी तेजी के साथ 53.65 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को घरेलू शेयर मार्केट बंद रहा लेकिन दुनियाभर के अधिकांश बाजारों में गिरावट रही। साउथ कोरिया में 1.2 फीसदी और जापान में 2.2 फीसदी गिरावट आई। लेकिन ताइवान में 0.75 फीसदी और हॉन्ग कॉन्ग में 6.2 फीसदी तेजी रही। चीन के बाजार बंद रहे। प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 1,264 अंक यानी 1.5% गिरावट के साथ 83,002 अंक पर आ गया था जबकि निफ्टी भी 344 अंक यानी 1.33% के साथ 25,452 तक गिर गया था। दोपहर बाद दो बजे सेंसेक्स 1712.50 अंक यानी 2.03% गिरावट के साथ 82,553.79 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 528.45 अंक यानी 2.05% गिरावट के साथ 25,268.45 अंक पर पहुंच गया।

सेक्टोरल इंडेक्सेज का हाल


जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयरों में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रहा। इसमें 2.23 फीसदी गिरावट रही। एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में भी गिरावट दिख रही है। निफ्टी 50 के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को छोड़कर सभी शेयरों में गिरावट रही। आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अर्बन कंपनी अब झटपट कामवाली सर्विस भी देगी। 'इंस्टा मेड्स' नाम से ये नई सर्विस मुंबई में शुरू हो गई है। इस सर्विस के जरिए सिर्फ 15 मिनट में…
 15 March 2025
नई दिल्ली: हम यदि विदेशी मुद्रा भंडार की बात करें तो पिछले सप्ताह भारत की स्थिति बम बम रही। बीते 7 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय वाइन पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे अमेरिका में यूरोपीय वाइन की मांग खत्म हो सकती है। वाइन विक्रेताओं…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसकी वजह है उपभोक्ता बाजार…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने 'शर्मा जी का आटा' ब्रांड में अपने 18 महीने पुराने इन्वेस्टमेंट पर बड़ा अपडेट द‍िया है। पुणे की एक छोटी सी…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक भारत में जल्‍द दस्‍तक देने वाली है। इसे लेकर काफी गहमागहमी है। हालांकि, ऑपरेशन शुरू करने से पहले कंपनी को सख्‍त नियमों से गुजरना पड़ेगा।…
 15 March 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे की साल 1947 में आजादी के समय बंटवारा सिर्फ देश का ही नहीं, बल्कि रेलवे का भी हुआ था। उस समय देश में…
 15 March 2025
नई दिल्‍ली: इंडसइंड बैंक सुर्खियों में है। बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। 11 मार्च को एक ही दिन में शेयर की कीमत 27% तक भरभरा गई।…
 13 March 2025
नई दिल्ली: स्पेन के जाने-माने फैशन ब्रांड जारा (Zara) हाल में दक्षिण मुंबई में अपना एक स्टोर बंद कर दिया। यह स्टोर 118 साल पुरानी इस्माइल बिल्डिंग में था जिसका महीने…
Advt.