Select Date:

अनुष्का शर्मा संग डांस करने जेब में हाथ डाल उतरे विराट कोहली, मियां-बीवी का अंदाज देख लोगों ने कही मजेदार बात

Updated on 24-04-2025 02:11 PM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पब्लिकली जब भी साथ होते हैं, सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। इस बार ये आकर्षक जोड़ी चर्चा में है अपने डांस वीडियो को लेकर, जिसमें अनुष्का के अलावा विराट कोहली भी भीड़ में मग्न होकर नाचते दिख रहे हैं। इन दोनों लवबर्ड्स का ये डांस वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि ये डांस क्लिप दुबई से वायरल हो रहा है और कहा ये भी गया है कि ये डांस अनुष्का और विराट ने दुबई में चल रहे किसी शूट पर किया है। इस वीडियो में कुछ और लोग हैं जो अलग-अलग लुक्स और कपड़ों में हैं।

किसी का भी डांस एक-दूसरे से मैच नहीं हो रहा

हालांकि, इस दौरान अनुष्का और विराट कैजुअल कपड़ों में हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वो कहीं भीड़ में जाकर अचानक डांस करने लगे हों। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, दोनों के लेकर एक बार फिर से चर्चा काफी तेज है। हालांकि, इस वीडियो में किसी का भी डांस एक-दूसरे से मैच नहीं हो रहा। लोगों ने अनुष्का से ज्यादा विराट के डांस की तारीफ की है और लिखा है- वाह, क्या मूव्स हैं।

वीडियो में बड़ा सा कैमरा भी दिख रहा

वहीं इस वीडियो में बड़ा सा कैमरा भी दिख रहा और ऐसा लग रहा है कि कोई शूट चल रहा हो। हालांकि, वीडियो क्लिप में अनुष्का और विराट सबसे अधिक मौज काटते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों किसी ब्रैंड शूट के लिए ये डांस कर रहे थे। वीडियो को देखकर लोगों ने दोनों के डांस की तारीफ की है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं- हमारा क्रिकेटर हीरो से कम है क्या?

ऐड शूट के दौरान ही हुई थी पहली बार मुलाकात

यहां ये भी याद दिला दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली बार मुलाकात साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान ही हुई थी। दोनों उस वक्त एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड की शूटिंग कर रहे थे। उस समय जहां विराट कोहली टीम इंडिया में अपनी पहचान बना चुके थे, वहीं अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड में अपने पंख पसार चुकी थीं।

दिसंबर 2017 में हुई थी दोनों की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। उनकी शादी इटली के टस्कनी की खूबसूरत वादियों में हुई थी। जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका का स्वागत किया और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
अजय देवगन और रितेश देशमुख की धांसू फिल्म 'रेड 2' का जलवा बरकरार है। 18 दिनों पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने रविवार को जबरदस्त बिजनेस किया है और वहीं…
 19 May 2025
एक्टर शेखर सुमन ने एक बार अपने जीवन के सबसे काले दौर के बारे में बात की थी। अपने बड़े बेटे आयुष की दिल दहला देने वाली मौत, जो एक…
 19 May 2025
अभय देओल गुरुग्राम के एक बड़े क्लब में डीजे की भूमिका निभाते नजर आए। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'देव डी' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर 16 मई को…
 19 May 2025
यह आमतौर पर साल का वह समय होता है जब इंटरनेट भारत के दो सबसे बड़े रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' को लेकर एक्साइटमेंट और अटकलों से…
 19 May 2025
बॉलीवुड में स्‍टार किड्स को लेकर हमेशा से हायतौबा मची रहती है। यह दिलचस्‍प है कि जहां एक के बाद एक स्‍टार किड्स इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू कर रहे हैं, वहीं…
 19 May 2025
उर्वशी रौतेला दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिल का हिस्सा बनीं। हालांकि, इस वक्त वो अपने रेड कार्पेट लुक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि, उर्वशी हमेशा की तरह बेहद…
 19 May 2025
सिंगर राहुल वैद्य उन भारतीय हस्तियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो हाल ही में तुर्की का बॉयकॉट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में तुर्की के…
 19 May 2025
साल 2004 में आई 'स्‍वदेस' बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में उन्‍होंने मोहन भार्गव…
 19 May 2025
अक्षय कुमार फिल्म 'कन्नप्पा' से तेलुगू में डेब्यू करने जा रहे हैं। विष्णु मांचू, प्रभास और बाकियों की ये पौराणिक ड्रामा ने आधिकारिक तौर पर अपनी रिलीज़ की तारीख बदल…
Advt.