पुराने और नए से सजेगा मंत्रिपरिषद
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकांश मंत्रियों के चेहरे वर्ष 2025 पार्ट वन वाले होंगे। ऐसा इसलिए कि इन मंत्रियों को परफॉर्म करने का उचित समय नहीं मिला है। फिर भी सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिपरिषद की सूची में कुछ चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं।इन नामों में संजीव चौरसिया, रजनीश कुमार, रत्नेश कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, मनोज शर्मा, मिथिलेश तिवारी के नाम हो सकते हैं। विजय कुमार सिन्हा, मंगल पाण्डेय, दिलीप जायसवाल को महत्वपूर्ण विभाग मिल सकता है। महिलाओं में संगीता कुमारी या अनामिका पटेल भी चौंका सकती हैं।
