पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस रकम का एक बड़ा हिस्सा इम्तियाज वानी के खाते में भेजा गया था। इसके अलावा, कुछ पैसे फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के बैंक खाते में भी मिले। आरोप है कि वानी और बाज़िल खान ने शिकायतकर्ता को धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास फरखंदा के साथ हुई उसकी चैट के स्क्रीनशॉट हैं। उसे जेल भेजने की धकी दी। डर के मारे शिकायतकर्ता ने जनवरी 2026 में आरोपियों को अतिरिक्त 40 लाख ट्रांसफर कर दिए। जांच में यह भी पता चला कि इस मामले में पहला लेन-देन अप्रैल 2024 में 20,000 रुपये का हुआ था।
