अमेरिका और ईरान की धमकी पर क्या बोला ईरान?
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तीखी बहस हुई थी। ट्रंप ने नेतन्याहू के ईरान युद्ध को शुरू करने के प्लान को खारिज कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अभी बातचीत की जाएगी। इस बीच 12 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ईरान के साथ डील की कोई जरूरत नहीं है। यही नहीं ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत का नेतृत्व करने वाले अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को आदेश दिया कि वह अपना पूरा ध्यान अब विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले राज्यों के भ्रष्टाचार पर लगाएं।
Axios की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रोमन गोफमैन नेतन्याहू के सबसे भरोसेमंद लोगों में शामिल हैं। नेतन्याहू के आलोचकों का आरोप है कि वह ईरान युद्ध को फिर से भड़काकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। उधर, ट्रंप चाहते हैं कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव चलता रहे जिसका समर्थन सऊदी अरब, कतर और यूएई कर रहे हैं। उधर, ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर इस बार हमला फिर से होता है तो वह यूरोप में अमेरिका के सैन्य अड्डों को तबाह कर देगा। ईरान के नेता मोहसिन रेजाई ने ट्रंप और इजरायल दोनों को चेतावनी दी है।