भारत में एंट्री को तैयार
टेस्ला अब भारत में एंट्री को तैयार है। कंपनी भारत में ऑक्सीजन तलाश रही है। कंपनी को उम्मीद है कि भारत में आने से उसकी बिक्री में इजाफा होगा। कंपनी मुंबई में शोरूम खोलेगी जहां टेस्ला की कारों की बिक्री होगी।कंपनी ने इसके लिए जगह भी ले ली है। साथ ही टेस्ला ने भारत में भर्ती भी शुरू कर दी हैं। हालांकि टैरिफ को लेकर अमेरिका और भारत में अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। अमेरिका चाहता है कि भारत आयातित कारों पर टैक्स को जीरो कर दे। भारत इसके लिए तैयार नहीं है।