Select Date:

वैदिक घड़ी के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक एप:उज्जैन में अमित शाह करेंगे लॉन्च

Updated on 31-03-2025 01:14 PM

उज्जैन में वैदिक घड़ी के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक एप लॉन्च होने जा रहा है। इसमें न सिर्फ समय देखने को मिलेगा बल्कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त सहित पंचांग की दूसरी बारीकियां जैसे मांगलिक मुहूर्त और काल गणना के बारे में भी जानकारी होगी। इस एप का लोकार्पण देश के गृह मंत्री अमित शाह के हाथों किया जाना प्रस्तावित है।

एप को गुजरात और उत्तर प्रदेश की टीमों ने मिलकर बनाया है। इसे एंड्रॉइड और IOS वर्जन पर भी चलाया जा सकेगा। खास बात ये है कि एप पूरी तरह मुफ्त होगा, जो दुनिया की करीब 189 भाषाओं में चलेगा।

एप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह एप मिनी पंचांग की तरह होगा। अभी एप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर चल रहा है। जल्द इसे पूरा कर नए अपडेट के साथ अप्रैल में लाॅन्च कर दिया जाएगा।

मुहूर्त के मतभेद कम नहीं कर पाएगा एप पंचांगों में मतभेद को लेकर निदेशक तिवारी ने कहा- मतभेद वास्तव में है ही नहीं क्योंकि भारतीय कालगणना की परंपरा को पिछले 200-300 साल में उज्जैन से अलग-अलग देशों जैसे ग्रीन विच ले जाया गया। ऐसे ही देश में अलग-अलग शहरों में रहने वाले ज्योतिषियों ने अपने समय अनुसार गणना शुरू कर दी इसलिए मतभेद सामने आए।

उन्होंने बताया कि उज्जैन के कालगणना केंद्र को ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद स्वतंत्र पंचांग तैयार हो गए। लोगों ने अपने हिसाब से पंचांग देखना शुरू कर दिया इसलिए मतभेद हो गए।

काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी करीब एक साल पहले 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया था। भारतीय काल गणना पर आधारित यह विश्व की पहली घड़ी है, जिसे वैदिक काल गणना के समस्त घटकों को मिलाकर बनाया गया है। इस घड़ी में विक्रम संवत, योग, भद्रा, पर्व, शुभाशुभ मुहूर्त, घटी, नक्षत्र, जयंती, व्रत, त्योहार, चौघड़िया, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, ग्रह, नक्षत्र की गणना शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषम गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है।…
 12 April 2025
राजस्थान के बीकानेर में स्थित सेना के एक सेंटर में टेंडर दिलाने में कमीशनखोरी का मामला सामने आया है। CBI ने बीकानेर कैंट स्थित सेना की यूनिट में सुरक्षा उपकरणों…
 12 April 2025
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम कभी भी बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं करते। अच्छे समय की कमी हमें जल्दी बातचीत के लिए प्रेरित करती है,…
 12 April 2025
राजनीतिक गलियारों और खासतौर पर भाजपा में इन दिनों एक सवाल चल रहा है कि पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा और कब मिलेगा? पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से…
 12 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) शनिवार को दूसरे दिन भी पूछताछ करेगी। राणा को NIA मुख्यालय, लोधी रोड में हाई-सिक्योरिटी ग्राउंड फ्लोर…
 12 April 2025
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। इसमें नॉर्थ ईस्ट के राज्यों असम, मेघालय,अरुणाचल सहित…
 12 April 2025
दिल्ली में शुक्रवार देर शाम चली धूलभरी आंधी की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशन में देरी हुई। यह स्थिति शनिवार सुबह करीब 7 बजे तक बनी…
 12 April 2025
जम्मू-जिले के अखनूर में शनिवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में शुक्रवार देर रात एनकाउंटर…
 11 April 2025
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में आज ताजा हिमपात हुआ। वहीं शिमला…
Advt.