Select Date:

शिमला-कांगड़ा में बारिश, लाहौल में बर्फबारी:लोअर बाजार में दुकानों में घुसा पानी, अगले 6 घंटे के लिए 5 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Updated on 11-04-2025 02:28 PM

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में आज ताजा हिमपात हुआ। वहीं शिमला में सुबह पौने 11 बजे कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

लोअर बाजार और मिडल बाजार में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। इस दौरान कुछ देर के लिए शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। कांगड़ा में भी सुबह के वक्त अच्छी बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। हमीरपुर के बड़सर, मंडी में तूफान चला।

मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर अगले 6 से 8 घंटे तक बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और ऊना में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का चेतावनी दी है।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

कांगड़ा और कुल्लू जिला में आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब, टमाटर, मटर, प्लम, आड़ू इत्यादि फसलों को नुकसान पहुंचा है और रात के तापमान में ओलावृष्टि की वजह से गिरावट आई है। मगर दिन का तापमान नॉर्मल से काफी ज्यादा बना हुआ है।

ऊना का पारा 38.2 डिग्री पहुंचा

ऊना का तापमान नॉर्मल से 5.4 डिग्री ज्यादा के साथ 38.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। कांगड़ा का तापमान भी नॉर्मल से 2.9 डिग्री के उछाल के साथ 35.0 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 4.8 डिग्री के उछाल के बाद 35.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

भुंतर का तापमान नॉर्मल से 7.5 डिग्री ज्यादा

कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री के उछाल के बाद 33.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.6 डिग्री ज्यादा के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कल अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मगर ज्यादातर भागों में मौसम साफ हो जाएगा। इससे गर्मी फिर से पसीने छुड़ाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 April 2025
भारत ने 30-किलोवॉट लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) Mk-II (A) सिस्टम परीक्षण किया है, जो दुश्मन के फिक्स्ड-विंग ड्रोन, स्वार्म ड्रोन, मिसाइल और जासूसी सेंसर को कुछ ही सेकंड…
 14 April 2025
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। मोहाली के स्टेट…
 14 April 2025
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को आग लगने से धमाका हो गया। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे आठ लोगों की जान चली गई।…
 14 April 2025
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का क्लास रूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के मुताबिक यह…
 14 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सोमवार को चौथे दिन पूछताछ करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को NIA की पूछताछ में एक…
 14 April 2025
तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पूर्व सांसद कुणाल घोष ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे भाजपा और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- हमें इनपुट मिले हैं…
 14 April 2025
कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, फिर उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर…
 14 April 2025
गुजरात में इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 300 किलो ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जब्त ड्रग्स मेथामफेटामाइन हो सकता है। गुजरात…
 14 April 2025
मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं,…
Advt.