भोपाल के करीब 45 इलाकों में सोमवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें न्यू मार्केट, अमरावतखुर्द, कोकता, आकृति ईको सिटी, गिरनार कॉलोनी, गिरनार हिल्स, राजधानी परिसर, पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक रापड़िया एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक न्यू मार्केट, महादेव टॉवर, झंडा चौक, खानूगांव, अमरावतखुर्द, गिरनार कॉलोनी, गिरनार हिल्स, गैलेक्सी एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मील तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी, राधाकृष्ण रेसीडेंसी, भैरोपुर एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, अनंतपुर, कोकता, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टियार्ड, राजधानी परिसर, पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, ग्राम गद्दा रोड, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी, राजीव नगर ए सेक्टर एवं आसपास।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पीर बदली, साई रेजीडेंसी एवं आसपास।
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक इंद्रा नगर, बहेटा गांव, बैरागढ़ के एच वार्ड, कम्युनिटी हॉल, जी वार्ड, एफ वार्ड एवं आसपास के इलाके।
दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक 1100 क्वार्टर, बांसखेड़ी, बघिरा अपॉर्टमेंट एवं आसपास।