रूसी राजदूत ने अमेरिका को घेरा
इस्लामाबाद में रूसी राजदूत खोरेव ने ईरान युद्ध के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घेरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाइयों से दुनिया हैरान है। अब यह कहना मुश्किल है कि मौजूदा तनाव कैसे और कब समाप्त होगा। उन्होंने ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर हुए हमले अत्यंत निंदनीय बताया।खोरेव ने कहा कि ईरान में तुरंत शांति की जरूरत है। हम सभी पक्षों से बल प्रयोग से बचने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत कूटनीतिक माध्यमों से मुद्दों को हल करने का आह्वान करते हैं। रूसी राजदूत ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईरान के नेतृत्व को कमजोर करना है।
