'पाकिस्तान से सैन्य मदद लेंगे, परमाणु बम की छतरी का करेंगे इस्तेमाल,' सऊदी विशेषज्ञ ने ईरान को दी चेतावनी
Updated on
18-03-2026 12:50 PM
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा। सऊदी अरब के राजनीतिक विश्लेषक सलमान अल अंसारी ने यह दावा किया है। उन्होंने ईरान को सऊदी अरब के खिलाफ हमले नहीं करने के लिए चेताया है। उनका यह बयान ईरान की ओर से सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने से जुड़े सवाल पर आया है।
सलमान अल-अंसारी से सीबीसी के एक इंटरव्यू में ईरान की ओर से सऊदी पर हुए हमलों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि रियाद में इस मुद्दे पर बहुत नाराजगी है। सऊदी अरब ने अगर ईरान के साथ युद्ध में उतरने का फैसला लिया तो वह पाकिस्तान के साथ अपने द्विपक्षीय रक्षा समझौते को सक्रिय कर देगा। यानी पाकिस्तान को भी वह अपने साथ लड़ाई में शामिल करेगा।'
पाकिस्तान का न्यूक्लियर अंब्रेला
सलमान ने कहा, 'सऊदी अरब ने अभी तक संयम बरता है। सऊदी अरब के इस लड़ाई में शामिल होने का कोई एक स्पष्ट जवाब नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो फिर ईरान निश्चित रूप से सबसे बड़ा नुकसान उठाएगा। सऊदी अरब अपने साथ पाकिस्तान को शामिल करेगा और उसके न्यूक्लियर अंब्रेला (परमाणु हथियार संपन्न देश की ओर से अपने गैर-परमाणु संपन्न सहयोगी को सुरक्षा) का भी इस्तेमाल करेगा।सलमान अल अंसारी ने कहा कि सऊदी अरब के ऊपर परमाणु सुरक्षा कवच (न्यूक्लियर अंब्रेला) मौजूद है। इसे निश्चित तौर पर ईरान को चेतावनी की तरह लेना चाहिए। ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों जवाब में सऊदी अरब में अमेरिका के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इसको लेकर कई बार आक्रामक बातें की गई हैं। हालांकि अभी तक सऊदी ने अपनी प्रतिक्रिया सिर्फ बयानों तक समित रखी है।
सऊदी अरब-पाकिस्तान का रक्षा समझौता
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पिछले साल सितंबर में रक्षा समझौता हुआ है। इस स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट में दोनों देशों ने एक-दूसरे से वादा किया है कि किसी भी देश पर किसी भी हमले को दोनों के खिलाफ हमला माना जाएगा। यानी अगर सऊदी पर हमला होता है और वह जंग शुरू करता है तो पाकिस्तान भी उसकी ओर से लड़ेगा।
पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट के बावजूद अभी तक ईरान युद्ध के मसले पर संतुलित रुख दिखाया है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसे सऊदी के साथ इस समझौते का ख्याल है, ऐसे में उसने ईरान के साथ लगातार संपर्क साधा है। पाकिस्तान ने ईरान को सऊदी अरब पर हमले नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश की है।
असीम मुनीर का सऊदी दौरा
पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख असीम मुनीर ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सऊदी अरब का दौरा कर चुके हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में मुनीर ने सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान से मुलाकात की थी। प्रिंस सलमान ने मुलाकात के बाद कहा था कि उनका मुनीर से मिलने का मकसद उन हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करना था, जो क्षेत्र को अस्थिरता कर रहे हैं।
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…