Select Date:

भोपाल में IPL मैनेजर की मौत से पहले का VIDEO:सुसाइड नोट में लिखा- मरना नहीं चाहता, पत्नी-साले ने मजबूर कर दिया

Updated on 27-04-2024 11:36 AM

मैं मरना नहीं चाहता। पत्नी, उसके मौसेरे भाई और मौसा-मौसी ने मजबूर कर दिया। इन्हीं के कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। ये लोग मुझसे लाखों रुपए ले चुके हैं। पत्नी दबाव बनाती है कि बेटे को तुमसे तभी मिलने दूंगी, जब अपनी मां से संपत्ति में हिस्सा लेकर बच्चे के नाम कर दोगे। बेटे अक्षय से बेहद प्यार करता हूं। भाई सारी संपत्ति तुम रख लेना। पत्नी को कुछ मत देना... कुछ भी नहीं।

यह आखिरी शब्द इंडियन पोटास लिमिटेड (IPL) के एरिया मैनेजर मनोज रघुवंशी ने अपने सुसाइड नोट में लिखे थे। 30 नवंबर 2023 को उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। यह घटना उन्हीं के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। इस मामले में लंबी जांच के बाद पुलिस ने मनोज रघुवंशी के थाना प्रभारी साले पर 1 मार्च 2024 को 6 लोगों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

9 अप्रैल 2024 को भोपाल जोन-2 की अधीक्षक श्रद्धा तिवारी ने आरोपियों की सूचना देने पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, 19 अप्रैल को मनोज रघुवंशी की मां ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिकायती आवेदन दिया है।

मां ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

मनोज रघुवंशी (40) की मां शकुन ने 19 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक आवेदन दिया है, जिसमें बताया कि मेरा बेटा अभिनव होम्स में रहता था। वह IPL कंपनी में एरिया मैनेजर था। उसकी शादी 11 साल पहले ज्योति रघुवंशी से हुई थी। दोनों का 10 साल का बेटा अक्षय है।

बेटे मनोज का साला गौरव रघुवंशी एसआई कोतवाली थाना विदिशा में पदस्थ है। वह पूर्व में विदिशा जिले के एक थाने का प्रभारी भी रहा है, और बहू ज्योति का मौसेरा भाई है। गौरव के पिता राम सिंह भी एएसआई पद से रिटायर्ड हैं। ये दोनों बेटे और बहू के आपसी विवाद में बेटे पर दबाव बनाते थे। उसे हत्या के प्रयास के केस में फंसाने की धमकी देते थे।

29 नवंबर 2023 को पति-पत्नी के आपसी विवाद में उसके ससुर और साले ने मेरे बेटे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराने का प्रयास किया। उसे अयोध्या नगर थाने तक बुलाया गया। यहां टीआई को गौरव ने कई कॉल कर झूठा केस दर्ज कराने का प्रयास किया। पूर्व में बहू ज्योति कई बार अपने मायके में चली जाया करती थी। महीनों तक नहीं लौटती थी। दबाव बनवाकर ही उसने बेटे को अलग रहने को मजबूर किया था। वह दबाव बनाकर उसकी संपत्ति को अपने नाम कराना चाहती थी। ऐसा नहीं करने पर मायके लौट जाने की धमकी देती थी।

आए दिन की धमकियों से तंग आकर बेटे ने सुसाइड कर लिया था। जिसकी लंबी जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी रवाना हो रही थी, जिसकी सूचना अयोध्या थाने के ही एसआई विनोद पंथी ने गौरव को दे दी। तब से ही सारे आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ इनाम तो घोषित किया गया, लेकिन संपत्ति कुर्की की कार्रवाई नहीं की गई है। गौरव को विदिशा पुलिस ने नामजद आरोपी होने और इनामी होने के बाद भी सस्पेंड नहीं किया है। कृपया कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराने का कष्ट करें, जिससे मेरे मृत बेटे को न्याय मिल सके।

आखिरी वीडियो में भी किया प्रताड़ना का जिक्र

सुसाइड से पहले मनोज ने एक 6 मिनट का वीडियो मोबाइल फोन में शूट किया था। जिसमें उसने पत्नी ज्योति और उसके 6 रिश्तेदारों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने इस वीडियो को भी जब्त किया था। इसी के साथ हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को मनोज के पास से मिला था। जिसमें उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिख रखा था।

घर के CCTV कैमरे में कैद हुई थी घटना

मृतक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सुसाइड की घटना कैद हुई थी। इस वीडियो में मनोज घर के बाहर निकलता दिखता है, पीछे से पत्नी ज्योति और बेटा भी आते हैं। अचानक मनोज दहलीज पर अचेत हो जाता है। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।

दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी

अयोध्या नगर टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपियों की तलाश में थाने की दो टीमें जुटी हैं। सभी अपने निवास में ताला लगाकर फरार हैं। आरोपियों पर इनाम घोषित है। उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई प्रक्रिया में है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुई वोटिंग के फाइनल आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए मत प्रतिशत के आंकड़ों में पूर्व…
 09 May 2024
भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के अकाउंट से दलित संघ सोहागपुर के अकाउंट में ट्रांसफर हुए 9.50 करोड़ रुपए में से करीब सवा करोड़ रुपए व्यापारियों को बांटे…
 09 May 2024
भोपाल: बेहतर जीवन स्तर और आकर्षक सैलरी पैकेज की बढ़ती चाह के चलते बड़ी संख्या में भारतीय छात्र विदेश जा रहे हैं। 12वीं के बाद दूसरे देशों से ग्रेजुएट करने वाले…
 09 May 2024
भोपाल : प्रदेश के दौरे पर आए फिलीपीन्स और श्रीलंका के दल ने लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया देखने के बाद भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की सराहना की। दल ने शांतिपूर्ण…
 09 May 2024
भोपाल। पिछले माह सीहोर से रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाई गई मादा तेंदुआ को मंगलवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के चूरना परिक्षेत्र में छोड़ा दिया गया है। प्रधान…
 09 May 2024
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक मरीज की सर्जरी कर जान बचाई गई। उसे फियोक्रोमोसाइटोमा एड्रीनल ग्रंथि का न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था। सीहोर निवासी 31 वर्षीय मरीज को पिछले पांच साल…
 09 May 2024
भोपाल। शहर के रातीबड़ इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर…
 09 May 2024
भोपाल। शहर के साकेत नगर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जल्द ही अपना सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने जा रहा है। इस रेडियो स्टेशन के शुरू होने से एम्स…
 09 May 2024
भोपाल : अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी आने लगी है। इसके चलते बुधवार को दोपहर के बाद मौसम ने…
Advt.