Select Date:

वन विहार लाए गए तेंदुए को रेडियो कालर लगाकर सतपुड़ा के जंगल में छोड़ा

Updated on 09-05-2024 12:59 PM
भोपाल। पिछले माह सीहोर से रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाई गई मादा तेंदुआ को मंगलवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के चूरना परिक्षेत्र में छोड़ा दिया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर उसे प्राकृतिक रहवास में भेजा गया है। वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट आफ इंडिया के डा. प्रशांत देशमुख ने उसकी निगरानी के लिए गले में रेडियो कालर लगाया है। अभी कुछ दिन उसके मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी

ग्रामीण इलाके से किया था रेस्क्यू

बता दें कि सामान्य वन मंडल सीहोर के किशनपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में मादा तेंदुआ घुस गई थी। उसे ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिया था। इस मादा तेंदुए को रेस्क्यू कर 14 अप्रैल को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। उक्त तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार द्वारा किया गया, जिसमें उसका एक दांत टूटा हुआ मिला। लिहाजा उसे यहां क्वारंटाइन बाड़े में रखा गया। कुछ दिनों बाद मादा तेंदुआ नियमित भोजन लेने लगी और उसकी अन्य गतिविधियां भी सामान्य थीं। इसके मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों एवं वन्यप्राणी चिकित्सक से चर्चा के बाद उक्त मादा तेंदुआ को प्राकृतिक रहवास में रहने योग्य पाए जाने पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के चूरना परिक्षेत्र में छोड़ दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू…
 18 May 2024
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र…
 18 May 2024
नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की…
 18 May 2024
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के…
 18 May 2024
जेपी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को हेल्थ कार्पोरेशन से टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने यहां 2021-22 से 2024-25 में खरीदी…
 18 May 2024
भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के…
 18 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को…
 18 May 2024
भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और…
 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
Advt.