Select Date:

आधार पर लेकर 9 जून को समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट

Updated on 07-06-2020 08:00 PM
नई दिल्ली । आधार की वैधता बरकरार रखने के सितंबर 2018 के अपने फैसले के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्य संवैधानिक पीठ 9 जून को सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस एस।ए। बोबडे की अध्यक्षता में समीक्षा याचिका पर फैसला लिया जाएगा। 26 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने 4:1 से फैसला सुनाते हुए 12 डिजिट के यूनिक नंबर की संवैधानिकता को माना था। कोर्ट ने कहा था कि सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को पाने के लिए इसे जरूरी किया जा सकता है, लेकिन मोबाइल या इंटरनेट कनेक्शन या बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए आधार को बाध्यकारी नहीं किया जा सकता है। सबसे पहले आधार योजना को सुप्रीम कोर्ट में साल 2012 में निजता के अधिकार और संवैधानिक समर्थन न होने को लेकर चुनौती दी गई थी। बाद में संसद में आधार एक्ट 2016 में लाया गया और इसमें आवश्यक तौर पर कानूनी समर्थन दिया गया। हालांकि, आधार के खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी गई कि इसे मनी बिल के तौर पर पास किया गया और राज्यसभा में झूठ बोला गया। संविधान के आर्टिकल 110 के मुताबिक, मनी बिल वह होता है जिसमें टैक्सेशनल के प्रावधानों, सरकार की तरफ से ऋण लेने जैसी चीजें होती है। मनी बिल एक बार जो लोकसभा में लाया जाता है और साधारण बहुमत से पास करा लिया जाता है तो फिर उसे राज्य सभा में उनकी सिफारिश के लिए भेज दिया जाता है। मनी बिल को लेकर राज्यसभा की सिफारिश लोकसभा के ऊपर बाध्यकार नहीं है, वो चाहे तो खारिज कर सकता है। वर्तमान सरकार जिसे राज्यसभा में बहुमत नहीं है, उसने एक से ज्यादा मौके पर विवास्पद कानून को पास कराने के लिए मनी बिल का सहारा लिया। जब आधार के खिलाफ चुनौती पर सुनवाई में संवैधानिक सवाल आया कि क्या संविधान के अंदर निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है या नहीं? 9 सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इस मुद्दे को सुना और एक राय से अगस्त 2017 में यह फैसला दिया कि संविधान के आर्टिकल 21 के अंतर्गत निजता मौलिक अधिकार है। पांच वर्षों के बाद चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय ने आधार को संवैधानिक मान्यता देते हुए कहा कि कम जानकारी के साथ यह व्यापक जन हित को पूरा करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.