Select Date:

रेलवे और राज्‍य सरकारें प्रवासी मजदूरों को मुहैया करा रहे निशुल्‍क भोजन-पानी

Updated on 30-05-2020 11:31 PM
-रेलवे ने 28 मई तक 3840 श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें चलाई:रेलवे बोर्ड
नई दिल्‍ली। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को निशुल्‍क घर पहुंचाने और भोजन-पानी मुहैया कराने का निर्देश देने के एक दिन बाद ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शुक्रवार को जानकारी दी कि लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे ने 28 मई तक कुल 3840 श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों के जरिये अब तक 52 लाख यात्रियों को उनके गंतव्‍य स्‍थान त‍क पहुंचाया गया है। विनोद कुमार यादव ने बताया कि राज्‍य सरकारें ट्रेन के चलने वाले स्‍टेशन पर खाना और पानी मुहैया कराती हैं। इसके अलावा रेलवे व आईआरसीटीसी यात्रा के दौरान प्रवासी मजदूरों को निशुल्‍क भोजन और पानी मुहैया कराते हैं।
  उन्‍होंने जानकारी दी कि अब तक 85 लाख से अधिक मील (भोजन की पूरी थाली) और 1.25 करोड़ से अधिक पानी की बोतलें निशुल्‍क प्रवासी मजदूरों को दी गईं। रेलवे डिवीजन विभिन्‍न स्‍टेशनों पर प्रवासी मजदूरों के लिए खाने की व्‍यवस्‍था करने के लिए स्‍थानीय हलवाई और बेकरी की सेवाएं ले रहा है। विनोद कुमार यादव के अनुसार 22 से 28 मई के बीच ही रेलवे ने देश में 1524 श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इस एक हफ्ते में इन ट्रेनों में 20 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने प्रवासी मजदूरों को यात्रा कराने के संबंध में भी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की स्‍वास्‍थ्‍य स्‍क्रीनिंग की गई। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने ट्रेनों के गंतव्‍य स्‍थान तक देरी से पहुंचने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी।

सूरत से सीवन 9 दिन में ट्रेन पहुंचने वाली खबर फेक न्यूज:
उन्‍होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि एक ट्रेन सूरत से सीवान 9 दिनों में पहुंची थी, यह फेक न्‍यूज थी। वो ट्रेन 2 दिनों में सूरत से सीवान पहुंची थी। 3840 में सिर्फ चार ट्रेनें ही ऐसी हैं, जिन्‍होंने गंतव्‍य स्‍थान पहुंचने में 72 घंटे से अधिक लिए। उन्‍होंने जानकारी दी कि श्रमिक ट्रेनों के यात्रा करने वाले अधिकांश प्रवासी मजदूर उत्‍तर प्रदेश और बिहार के थे। कुल संख्‍या में 42 फीसदी प्रवासी मजदूरों को उत्‍तर प्रदेश और 37 फीसदी प्रवासी मजदूरों को बिहार पहुंचाया गया है।

डिमांड होने तक चलती रहेंगी श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें:
 विनोद कुमार यादव के अनुसार जब तक प्रवासी मजदूर अपने घरों तक नहीं पहुंच जाते हैं, तब तक श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी। हमें राज्‍य की ओर से जिस दिन डिमांड मिलती है, हम उसी दिन ट्रेन शेड्यूल कर देते हैं। उन्होंने बताया कि अब ट्रेन के ओरिजिनेटिंग राज्‍य (जहां से ट्रेन शुरू होती है) से श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनों को लेकर मांग कम हो रही है। 24 मई तक 923 ट्रेनों की मांग थी, गुरुवार को घटकर यह 449 ट्रेनों की हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.