कर्ज चुकाने 15 अरब डॉलर का नया कर्ज लेने की तैयारी में पाकिस्तान
Updated on
01-06-2020 08:45 PM
इस्लामाबाद। वित्तीय रूप से बेहाल पाकिस्तान सरकार अपने विदेशी कर्ज के भुगतान और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिये 15 अरब डॉलर का नया कर्ज लेने की तैयारी कर रहा है। यह किसी एक साल में पाकिस्तान के द्वारा लिया जाने वाले सबसे ज्यादा कर्ज होगा। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह कहा गया। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 15 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज में से करीब 10 अरब डॉलर का इस्तेमाल पुराने परिपक्व हो रहे कर्ज के भुगतान में किया जायेगा। यह राशि ब्याज भुगतान के अतिरिक्त है।
खबर में कहा गया है कि शेष राशि देश के बाहरी सार्वजनिक ऋण का हिस्सा बन जायेगी, जो कि इस साल मार्च अंत तक बढ़कर 86.4 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तान द्वारा 15 अरब डॉलर का कर्ज किसी एक साल में लेना उसके समक्ष खड़ी चुनौतियों और गहराते कर्ज संकट को दर्शाता है। पाकिस्तान में बिना कर्ज के विदेशी मुद्रा प्रवाह नहीं हो पा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास जो 12 अरब डॉलर का सकल विदेशी मुद्रा भंडार है, वह ज्यादातर कर्ज से मिली राशि ही है। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय को वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कर्जदाताओं, वाणिज्यिक बैंक, यूरोबांड जारीकर्ताओं और आईएमएफ से कुल मिलाकर 15 अरब डॉलर मिलने का अनुमान है। पाकिस्तान की विदेशी कर्ज पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। जुलाई 2018 से लेकर जून 2021 के दौरान वह 40 अरब डॉलर का नया कर्ज ले चुका होगा। इसमें से 27 अरब डॉलर का इस्तेमाल वह पुराने कर्ज को चुकाने में करेगा, जबकि शेष 13 अरब डॉलर उसके बाह्य सार्वजनिक ऋण में जुड़ जायेगा।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार…
लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।…
भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।भारत सरकार…
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी…
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीमित मात्रा में खाद्य सामग्री भेजने की इजाजत दे दी है। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में खाने-पीने की चीजों के…
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…