Select Date:

रूस की तरफ से दोस्त की रक्षा के लिए... पुतिन ने विक्ट्री डे परेड में किया भारत के 'रक्षक' S-400 सिस्‍टम का शानदार प्रदर्शन

Updated on 09-05-2025 04:26 PM
मॉस्को: पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से भारत की सीमा की सुरक्षा करने वाले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का मॉस्को में रूस की विक्ट्री डे परेड में शानदार प्रदर्शन किया गया है। रूस की विक्ट्री डे परेड एक बार फिर रूसी सेना की ताकत, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और स्ट्रैटजी का प्रदर्शन करते हुए मॉस्को ने पश्चिमी देशों को संदेश देने की कोशिश की है। मॉस्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित इस परेड में जहां रूस ने अपने एडवांस टैंक्स, परमाणु मिसाइलों और हाइपरसोनिक हथियारों का प्रदर्शन किया है, वहीं इस दौरान S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम पर दुनिया की नजर रही। ये वही एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसने पाकिस्तानी हमलों से भारत की सीमा की सुरक्षा की रक्षा करने में काफी अहम भूमिका निभाई।

आपको बता दें कि साल 2018 में भारत ने रूस से एस-400 एयर डिफेंस खरीदने के लिए समझौता किया था। इस सौदे के तहत भारत ने एस-400 के 5 स्क्वार्डन खरीदने के लिए रूस से समझौता किया था। ये डील करीब 35 हजार करोड़ यानि 5.5 अरब डॉलर की थी। रूस ने अभी तक भारत को इसके 4 स्क्वार्डन सौंप दिए हैं, लेकिन यूक्रेन युद्ध की वजह से सप्लाई चेन में आई दिक्कतों की वजह से एक स्क्वार्डन की सप्लाई रूस ने अभी तक नहीं की है। सुरक्षा कारणों से हम इसका खुलासा नहीं करना चाहते कि भारत ने इन स्क्वार्डन को कहां कहां तैनात किया हुआ है
रूस में गरजा भारत का रक्षक एस-400
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एस-400 की भूमिका काफी बढ़ गई थी। एस-400 के कंधे पर भारत की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी और उसने बहुत कामयाबी के साथ अपनी भूमिका निभाई है। एस-400 ने पाकिस्तान के दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया था। 2018 में रूस के साथ सौदा करने के बाद ये पहली बार था जब एस-400 का भारत ने इस्तेमाल किया है। इसने पाकिस्तान के ड्रोन स्वार्म्स हमलों को नाकाम कर दिया, जिसके निशाने पर भारत के हाई वैल्यू डिफेंस टारगेट्स थे।
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को दुनिया के सबसे ताकतवर डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है। ये 400 किलोमीटर के रेंज में किसी भी लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखता है। ये आकाश में 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक किसी भी टारगेट को भेदने की क्षमता रखता है। ये एक साथ 100 से ज्यादा लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और फिर आने वाले खतरों को ध्वस्त कर सकता है। ये एक मल्टी लेयर डिफेंस सिस्टम है, यानि एक साथ चार अलग अलग मिसाइलें दाग सकता है, वो अभी अलग अलग रेंज पर। एस-400 फाइटर जेट्स, ड्रोन, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल और रूस का दावा यहां तक है, कि ये स्टील्थ टारगेट्स को भी ट्रैक करके ध्वस्त कर सकता है।

रूस ने विक्ट्री डे परेड में एस-400 को शामिल कर ना सिर्फ अपनी ताकत दिखाई है, बल्कि भारत जैसे रणनीतिक साझेदार के समर्थन में एक संदेश भी दिया है। रूस की समाचार एजेंसी RT के इंडिया ब्रांच ने लिखा है कि "From Russia With No Mercy! भारत ने दुनिया को याद दिलाया कि क्यों S-400 रक्षा में सर्वोच्च स्थान रखता है।" इसने लिखा है कि "भारत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने 15 भारतीय शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की साजिश रची थी। लेकिन यह रूसी निर्मित तकनीक थी जो अपने साथी की रक्षा के लिए खड़ी थी।" आपको बता दें कि भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू करने के बाद पाकिस्तान की तरफ से बुधवार रात कई राउंड मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन्हें S-400 यूनिट्स और भारतीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने सीमा पर ही रोक दिया, जिससे जम्मू, पठानकोट और अमृतसर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा करने में मदद मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को…
 19 May 2025
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई…
 19 May 2025
इस्‍लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्‍तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार…
 19 May 2025
लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।…
 19 May 2025
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा में कई इलाकों में हवाई हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में एक दिन में 140 से ज्यादा लोगों की…
 19 May 2025
भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।भारत सरकार…
 19 May 2025
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी…
 19 May 2025
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीमित मात्रा में खाद्य सामग्री भेजने की इजाजत दे दी है। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में खाने-पीने की चीजों के…
 17 May 2025
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
Advt.