Select Date:

नासा ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, फाल्कन रॉकेट ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

Updated on 31-05-2020 07:55 PM
न्यूयार्क। करीब एक दशक के बाद अमेरिका एक बार फिर से इतिहास रचते हुए निजी कंपनी के स्पेसक्राफ्ट से इंसानी मिशन को अंतरिक्ष में भेजा है। एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजा। इससे पहले 27 मई 2020 की देर रात 2:03 बजे नासा ने फॉल्कन रॉकेट से दो अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस स्टेशन भेजा जाना था। मगर, खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग को 16 मिनट पहले टाल दिया गया था। मगर, रविवार को हुई इसकी सफल उड़ान की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इसका लाइव प्रसारण नासा टीवी के स्पेस एक्स लॉन्च पर देखा जा सकता है। इसके अलावा म्यूजियम ऑफ फ्लाइट के वॉच पार्टी पर भी लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। स्पेसक्राफ्ट में दो अंतरिक्षयात्री रॉबर्ट बेंकेन और डगलस हर्ले सवार हैं। फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 19 घंटे की यात्रा के लिए यह स्पेसक्राफ्ट रवाना हो गया।
2011 में भेजा था आखिरी स्पेसक्राफ्ट
साल 2011 में अमेरिका की धरती से आखिरी स्पेसक्राफ्ट भेज गया था। 27 जुलाई 2011 को नासा ने स्पेस शटल एटलांटिस के धरती पर लौटने के बाद अपना स्पेस शटल प्रोग्राम बंद कर दिया था। 30 साल के स्पेस शटल प्रोग्राम के जरिए स्पेस स्टेशन के लिए 135 उड़ानें भरकर 300 से ज्यादा एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा गया था। फिलहाल अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स को रूस और यूरोपीय देशों के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में भेजा जाता है। यह पहला मौका है जब सरकार के बजाय किसी निजी कंपनी के जरिये अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को…
 19 May 2025
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई…
 19 May 2025
इस्‍लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्‍तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार…
 19 May 2025
लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।…
 19 May 2025
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा में कई इलाकों में हवाई हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में एक दिन में 140 से ज्यादा लोगों की…
 19 May 2025
भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।भारत सरकार…
 19 May 2025
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी…
 19 May 2025
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीमित मात्रा में खाद्य सामग्री भेजने की इजाजत दे दी है। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में खाने-पीने की चीजों के…
 17 May 2025
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
Advt.