गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप
भ्रष्टाचार खत्म करने का नारा देकर आए बालेन शाह इस मुद्दे पर भी घिरे हुए हैं। उनके गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति रखने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। सामने आए कुछ कथित दस्तावेजों से पता चलता है कि सुदान ने विवादित संस्थाओं में निवेश किया है और उनके शेयर खरीदे हैं। खुलासों के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।बालेन शाह सरकार पर तेज होते विरोध प्रदर्शनों के साथ दबाव बढ़ता जा रहा है। बालेन शाह ने बीते महीने काफी जोश-खरोश के साथ सत्ता संभाली है लेकिन अब वह कई मोर्चों पर संकट का सामना कर रहे हैं। उन पर आरापों के जवाब देने का दबाव है। साथ ही जल्दी से जल्दी संकट से निकलने की भी चुनौती है।
