Select Date:

भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर आज से बंद:786 पाक नगारिक वापस लौटे; देरी से पहुंचे लोगों को नहीं मिली बॉर्डर पार जाने की अनुमति

Updated on 30-04-2025 01:54 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से बंद हो गया है। आज शाम 5 बजे के बाद कोई पाकिस्तानी नागरिक इस बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान नहीं गया और अगले आदेश तक न जा सकेगा।

भारत से कुल कितने पाकिस्तानी अटारी के रास्ते वापस रवाना हुए हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। लेकिन जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल से आज तक लगभग 786 पाकिस्तानी वापस गए हैं। अनुमान था कि आज दोबारा भारत सरकार पाक नागरिकों को वापस जाने को अतिरिक्त समय दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद 5 बजे के बाद आने वाले पाक नागरिकों को अटारी बॉर्डर के इमिग्रेशन विभाग ने वापस भेज दिया।

इसी दौरान जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस भी कुछ पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर अटारी बॉर्डर पहुंची थी। लेकिन 5 बजे से अधिक समय होने के कारण इमिग्रेशन विभाग ने उन्हें रिसीव करने से मना कर दिया। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस उन्हें वापस ले गई।

दो बार सरकार बढ़ा चुकी छूट

पहलगाम में हुए हमले के बाद 23 अप्रैल को भारत सरकार ने सभी पाक नागरिकों का वीजा खत्म करते हुए उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया था। लेकिन दूर से आने वाले पाक नागरिकों की सुविधा को देखते हुए पहले इसे 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया।

27 अप्रैल तक 537 पाक नागरिक ही पाक वापस लौटे। जिनमें 9 राजनयिक और अधिकारी भी शामिल थी। जिसके बाद भारत सरकार ने इसमें दूसरी बार बदलाव करते हुए 29 अप्रैल तक की छूट पाक नागरिकों को दी।

भारत में रुकने वालों के खिलाफ अब पुलिस एक्शन

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए रविवार शाम नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया कि जो पाकिस्तानी तय डेडलाइन में भारत नहीं छोड़ता है, तो उसे गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा। ऐसे नागरिकों को 3 साल जेल या ₹3 लाख जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

4 अप्रैल 2025 से लागू 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025' के मुताबिक वीजा की शर्तों का उल्लंघन या तय अवधि से ज्यादा भारत में रुकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को…
 19 May 2025
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई…
 19 May 2025
इस्‍लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्‍तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार…
 19 May 2025
लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।…
 19 May 2025
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा में कई इलाकों में हवाई हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में एक दिन में 140 से ज्यादा लोगों की…
 19 May 2025
भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।भारत सरकार…
 19 May 2025
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी…
 19 May 2025
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीमित मात्रा में खाद्य सामग्री भेजने की इजाजत दे दी है। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में खाने-पीने की चीजों के…
 17 May 2025
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
Advt.